कोडरमा में रोटरी क्लब ने ग्रामीणों के बीच 250 पौधों का किया वितरण
पौधारोपण और जैविक खादों के प्रयोग पर भी जोर
कोडरमा: रोटरी क्लब की ओर से शनिवार को डीपीएस स्कूल विश्रामबाग रोड में प्रकृति की रक्षा एवं संरक्षण के लिए 250 फलदार पौधा एवं जैविक खाद का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन सुनीता पांडे थी। पौधा लेने के लिए मोरियामा, झलपों और आसपास के सैकड़ों गांववासी पहुंचे थे। इस मौके पर अतिथि के रूप में समाजसेवी संजय अग्रवाल ने पौधे के संरक्षण के लिए जैविक खाद के बारे में बताया। तो वहीं रोटरी अध्यक्ष अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा समाज सेवा के क्षेत्र में जिले का गौरव है। हमेशा जरूरतमंदों के लिए आगे बढ़कर काम करती है। प्रकृति की रक्षा इसे हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधा वितरण का कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य है।
रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा ने कहा कि जो लोग भी पौधा लेकर जा रहे हैं इसकी देखभाल करेंगे आज जिस तरह प्रकृति हम सभी से नाराज चल रही है, समय पर वर्षा नहीं हो रही है वातावरण दूषित हो रहा है, ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि वृक्षारोपण का कार्य करें। सचिव प्रवीण मोदी ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन देते कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा जिले को हरा भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए कृत संकल्प है। पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के लिए आने वाले दिनों में कई स्थानों पर पौधा वितरण और रोपण का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर रोटेरियन नवीन आर्य डॉ संतोष कुमार रोटेरियन डीपीएस स्कूल से शिक्षक एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


