सरायकेला का मान सम्मान सिर्फ झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथ में: दीपक बिरुवा

सरायकेला में हुई झामुमो जिला कार्य समिति की बैठक

सरायकेला का मान सम्मान सिर्फ झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथ में: दीपक बिरुवा
बैठक में अपनी बात रखते मंत्री दीपक बिरुवा.

बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की भी रणनीति बनायी गई. सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया.

चाईबासा: सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला स्थित टाउन हॉल में बुधवार को झामुमो जिला कार्य समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री दीपक बिरुवा उपस्थित हुए. विशिष्ट अतिथि मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय समेत अन्य उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की भी रणनीति बनायी गई. सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया. सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी नेता के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं और कार्यकर्ता ही नेता बनाते हैं. कोल्हान फतह की झामुमो ने रणनीति बना ली है. कोल्हान में नए सिरे से पार्टी को धारदार बनाने में जुट गए हैं.  

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. मंच पर मौजूद मंत्री दीपक बिरुवा समेत अन्य अतिथियों ने सभी नए कार्यकर्ताओं को फूल माला तथा पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया. मंत्री बिरुवा ने कहा कि बैठक की उपस्थिति हुआ उत्सुकता इस बात को साबित कर रही है कि यहां झामुमो है और रहेगा. इस बार भी हर बार की तरह परचम लहराएगा. सरायकेला का मान सम्मान सिर्फ झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथ में है. देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने यहां आकर अपमान करने जैसी बात कह कर एक सवाल खड़ा कर दिया. लेकिन यहां सब जानते हैं कि झामुमो की पार्टी किसी का अपमान नहीं किया, बल्कि सबका सम्मान किया है. इस तरह भाजपा बड़ा ही बहुरूपिया पार्टी है, इससे सभी को सावधान रहना है. देश में भाजपा की सरकार झूठ व जुमलेबाजी कर सत्ता में आने का काम किया है. विशेषकर झझारखंड की जनता के साथ, यहां के आदिवासी, पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों के साथ धोखा देने का काम किया है. ऐसे झूठ व जुमलाबाजी बोलने वाला भाजपा से सावधान रहें .

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार