खिलाड़ी नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी: दीपक बिरुवा

ट्राई ब्रेकर के माध्यम से कुर्सी की टीम बनी विजेता

खिलाड़ी नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी: दीपक बिरुवा
खिलाड़ियों संग मंत्री दीपक बिरुवा.

आदिवासी उरांव समाज खेल एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबाल एवं खेलकूद प्रतियोगिता सह मिलन समारोह का हुआ समापन.

चाईबासा: शहीद राम भगवान केरकेट्टा कर्मा त्यौहार के अवसर पर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आदिवासी उरांव समाज खेल एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबाल एवं खेलकूद प्रतियोगिता सह मिलन समारोह का समापन बुधवार को हुआ. इसमें मुख्य अतिथि को रूप में मंत्री दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, त्रिशानु राय शामिल हुए, जिनके हाथों प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला सेताहाका सीकेपी बनाम कुर्सी के बीच खेला गया. अंत में ट्राई ब्रेकर के माध्यम से कुर्सी की टीम जीत दर्ज कर विजेता बनी. 

इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि खिलाड़ी नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चल रही है, ताकि राज्य के खिलाड़ी अधिक से अधिक योजनाओं का भी लाभ ले सके. इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने उरांव समाज के लिए एक सामुदायिक भवन बनवा देने की घोषणा की. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक संचू तिर्की, लक्ष्मण बरहा, सहदेव किस्पोट्टा बिरसा कच्छप, कानू कच्छप, बाबूलाल बरहा, अनिल लकड़ा, मंगल खलखो, कृष्णा टोप्पो, लालू कुजूर, दुर्गा खलखो, डोमा मिंज, धर्मा तिग्गा, भगवान दास तिर्की, दिलीप बरहा समेत अन्य का योगदान सराहनीय रहा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल