NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला क्लियर, 68-10-2-1 पर बनी सहमति

NDA प्रत्याशियों की एक से दो दिनों में सूची कर दी जायेगी जारी

NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला क्लियर, 68-10-2-1 पर बनी सहमति
NDA की संयुक्त प्रेस वार्त्ता में सीट शेयरिंग की हुई घोषणा.

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सीट शेयरिंग पर बात हो गयी है, इसमें जरुरत के अनुसार बदलाव हो सकते हैं, लेकिन लगभग तय माना जा रहा है कि इसी आधार पर चुनाव लड़ना हैं.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच NDA ने शुक्रवार को अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी. NDA ने शुक्रवार को प्रेस वार्त्ता आयोजित कर यह साफ़ कर दिया कि NDA में किसे कितनी सीटें दी गयी हैं. प्रेस वार्त्ता में भाजपा ने जदयू, आजसू और लोजपा को अपना प्रमुख घटक दल बताया. बताया गया कि NDA 68,10,2,1 (बीजेपी 68, आजसू 10, जेडीयू 02 और लोजपा 01 सीट) सीट शेयरिंग फार्मूला के तहत पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. प्रेस वार्त्ता में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सीट शेयरिंग पर बात हो गयी है,  इसमें जरुरत के अनुसार बदलाव हो सकते हैं, लेकिन लगभग तय माना जा रहा है कि इसी आधार पर चुनाव लड़ना हैं.  उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की एक से दो दिनों में सूची भी जारी कर दी जायेगी.

आजसू को 10 सीट

प्रेस वार्त्ता में मौजूद हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि इस चुनाव को हम आजसू, लोजपा के साथ मिल कर लड रहें है. आजसू के सीट शेयरिंग पर अब तक जो हमारी सहमती बनी है उसके अनुसार आजसू को 10 सीटें दी गयी है. इस तरह आजसू के खाते में सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर सीटें आयी हैं. 

जेडीयू 2 सीट

NDA में जेडीयू को 2 सीटें मिली है. इसके तहत तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम की सीटें आयी हैं. 

लोजपा 1 सीट 

रामविलास पासवान के लोजपा  के हिस्से में एक सीट आयी है. इसके तहत लोजपा चतरा से चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें 8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित

झारखंड की अस्मिता को बचाना है: शिवराज चौहान

केन्द्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस वार्त्ता में कहा कि झारखंड में चुनाव सत्ता पर  बैठने के लिए नहीं है, बल्कि झारखंड की अस्मिता को बचाने को लेकर है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सभी घटक दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे. सीट शेयरिंग पर कोई कंफ्यूजन नहीं हैं.

यह भी पढ़ें गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग

ये रहे मौजूद

एनडीए की प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम मुख्यमंत्री सह बीजेपी झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू  सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News : धनुषपूजा विद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
Ramgarh News : फैक्ट्री की पोल खुली, जहरीले धुएँ और केमिकल पानी से बीमार हो रहे लोग
जैक की लापरवाही पर भड़के धर्मेंद्र तिवारी, छात्रों के भविष्य को बताया खतरे में
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश
Pakur News : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आरोग्य दूतों का सम्मान, जागरूकता पर जोर
Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
Pakur News : आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण अभियान, 34 स्थानों पर आयोजन
महेशपुर में मिला खतरनाक रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bokaro News: JLKM मनाएगी कौमी एकता का जश्न; ईद, रामनवमी और सरहुल का होगा संयुक्त मिलन समारोह
सरहुल: एक ऐसा पर्व जो सिखाता है जिंदगी जीने का सही तरीका
Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन