Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन

शिक्षकों ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस में ध्यान करते शिक्षक और विधार्थी

शिक्षक ने कहा ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारे जीवन में एकाग्रता, आत्म-संयम और सकारात्मकता लाने में भी मदद करता है

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ध्यान (मेडिटेशन) दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारे जीवन में एकाग्रता, आत्म-संयम और सकारात्मकता लाने में भी मदद करता है. इसके बाद प्राचार्य स्वयं छात्रों के साथ ध्यान प्रक्रिया में शामिल हुए. 

विद्यालय के प्रांगण में सभी छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ ध्यान कर शांति और सामंजस्य का अनुभव किया. यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और आत्ममंथन का अवसर साबित हुआ. कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में ध्यान को अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही.

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें