बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा-घोषणा पत्र में लिखी एक-एक बात पत्थर की लकीर

अमित शाह बोले- यह चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है

बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा-घोषणा पत्र में लिखी एक-एक बात पत्थर की लकीर
संकल्प पत्र का लोकार्पण करते अमित शाह व अन्य भाजपाई.

अमित शाह ने कहा, झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए. क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की पहचान, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां घोषणा पत्र जारी कर रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने आज संकल्प पत्र जारी कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची के एक निजी होटल में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें लिखी गई भाजपा की एक-एक बात और एक-एक वादा पत्थर की लकीर है. हम इसे जरूर पूरा करेंगे. भाजपा अन्य सभी दलों से अलग है. उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है.

रांची में भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा, "झारखंड में यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है. झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए. क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की पहचान, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या फिर उन्हें सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए." उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित बड़ी उम्मीद से भाजपा के संकल्प पत्र की ओर देख रहे हैं.

संकल्प पत्र की 6 मुख्य योजनाएं 

  • गोगो दीदी योजना : झारखंड की हर महिला को हर महीने ₹2,100, सालाना 25,000 रुपए से अधिक.
  • लक्ष्मी जोहार योजना : सभी परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में (दीपावली और रक्षा बंधन पर) 2 मुफ्त सिलेंडर.
  • सुनिश्चित रोजगार योजना : 2,87,000 सरकारी पदों पर भर्ती और 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे. नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पदों पर भर्ती और वार्षिक कैलेंडर जारी करेंगे.
  • युवा साथी भत्ता : रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को 2 साल तक प्रति माह 2,000 रुपए का भत्ता.
  • सपनों का घर साकार : निःशुल्क बालू मिलेगा. 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता के साथ 21 लाख पीएम आवास और शेष 59 लाख घरों में स्वच्छ पानी का कनेक्शन.
  • अभ्यर्थियों को न्याय : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द हुए हैं. प्रमुख पेपर लीक की सीबीआई जांच और जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी.
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

सिलिंडर के दाम बढ़ते ही कांग्रेस आक्रामक, बोली- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल ने पेट्रोल-डीजल पर भी दी चेतावनी सिलिंडर के दाम बढ़ते ही कांग्रेस आक्रामक, बोली- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल ने पेट्रोल-डीजल पर भी दी चेतावनी
New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया