हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के समापन पर जनता के प्रति जताया आभार

लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के समापन पर जनता के प्रति जताया आभार
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

हेमंत सोरेन ने लिखा, हम दृढ़ता से प्रण लेते हैं कि अमर वीर शहीदों के बलिदान को साकार करेंगे, महान क्रांतिकारियों के सपनों को पूरा करेंगे, आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देंगे और मिलकर बनाएंगे एक नया, सोना झारखण्ड!

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का आज बुधवार को समापन हो गया. इसको लेकर हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. पोस्ट पर उन्होंने राज्य की जनता को विधानसभ चुनाव के लिए मतदान जिए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, शानदार! झारखण्ड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा. दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है. यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नए, समृद्ध और सशक्त झारखण्ड के निर्माण का संकल्प है.

उन्होंने आगे लिखा है कि बुजुर्ग, युवा, श्रमिक, महिला, किसान - सभी ने उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया. सभी ने, खासकर, राज्य की आधी आबादी - हमारी मंईयां ने बढ़-चढ़कर अपने हक-अधिकार, मान और सम्मान के लिए ऐतिहासिक रूप से झामुमो और INDIA गठबंधन को अपना असीम आशीर्वाद दिया.

उन्होंने लिखा, हम दृढ़ता से प्रण लेते हैं कि अमर वीर शहीदों के बलिदान को साकार करेंगे, महान क्रांतिकारियों के सपनों को पूरा करेंगे, आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देंगे और मिलकर बनाएंगे एक नया, सोना झारखण्ड!

इस पावन अवसर पर मैं नतमस्तक हूं - प्रत्येक मतदाता के प्रति, कर्तव्यनिष्ठ मतदानकर्मियों के प्रति, झामुमो और INDIA गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति, और उन सभी राजनीतिक दलों के प्रति, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया है. जीत रहा है, जीतेगा झारखण्ड! जोहार! जय झारखण्ड! जय हिन्द! 

यह भी पढ़ें Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल