कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल भाजपा में हुए शामिल

आदित्य विक्रम जायसवाल के साथ कई समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल भाजपा में हुए शामिल
प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते आदित्य विक्रम जायसवाल, साथ में रविंद्र राय व अन्य.

रांची: कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल आज भाजपा में शामिल हो गये. उनके साथ और भी कई नेता बज्पे में शामिल हुए हैं.कांग्रेस छोड़ आज उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. दरअसल, आदित्य विक्रम जायसवाल रांची से इस बार टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने से और रांची सीट फिर से झामुमो के कोटे में जाने से वह निराश हैं. इस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया और आज सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. उनके साथ कई अन्य समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं. भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने उनका भाजपा में स्वागत किया.

कांग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया है: डॉ रविंद्र राय 

मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल कांग्रेस होता था. उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए काम करता था. धीरे-धीरे कांग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया. देशभक्ति के साथ राजनीति करने का चरित्र खो दिया. देशभक्ति के साथ देश सेवा करने के मिशन को खो दिया. महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्श को खो दिया. कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गई है. देशद्रोही राजनीति का इतिहास रखने वाले कम्युनिस्ट की अनुयाई बन गई. जहर बोने वाले राजद जैसे क्षेत्रीय दलों की सहकर्मी बन गई.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाव को दबाकर कांग्रेस में बने रहने वाले लोग अब भाजपा में आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो चुनाव के लिए नहीं, देश के लिए राजनीति करती है. सत्ता के लिए नहीं सेवा और समर्पण के लिए राजनीति करती है. भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए चुनाव लड़ रही है. भाजपा पार्टी नहीं परिवार है. यह देश के लिए राजनीति कर रही है. देश भक्ति का इतिहास पढ़कर कांग्रेस में जाने वाले लोग धीरे-धीरे भाजपा में शामिल होंगे. राजधानी रांची में कांग्रेस का एक मजबूत किला ध्वस्त हो गया है.

पूरी प्रोफेशनल कांग्रेस भाजपा में होगी शामिल: आदित्य

इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं. मेरी पांच पीढ़ी कांग्रेस में रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड और देश हित के लिए भाजपा में आए हैं. हमलोग हमेशा राष्ट्रवाद के पुजारी रहे हैं. कांग्रेस और झामुमो की सरकार स्वार्थ के साथ काम कर रही है. यहां युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ. महिलाएं सुरक्षित नहीं है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया. अगर झारखंड को बचाना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी आवश्यक है. प्रोफेशनल कांग्रेस के सभी पदधारी सहित 1000 से ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. झारखंड के लोगों से उन्होंने सोच समझकर वोट देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजधानी और राज्य में गुंडागर्दी रोकनी हो तो भाजपा को वोट दें.

Read More.. Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास

उनके साथ प्रभात कुमार,  भुवनेश ठाकुर, विद्याकर कुंवर, सरवर पॉल,  एएनएम एंड्र्यू, अनिल कुमार सिंह, सूरज झा, गौरव आनंद, मयूर जायसवाल, विकास कुमार, निशांत जयसवाल सहित अन्य भी भाजपा में शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे. 

Read More.. Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न

 

Read More.. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC और BJP के घोषणापत्र में क्या अंतर? जानिए किसने क्या वादे किए

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप