विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की जिलावार नियुक्ति

विस चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे पर्यवेक्षक

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की जिलावार नियुक्ति
केशव महतो कमलेश (फाइल फोटो)

प्रत्येक जिला के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त करने के लिए जिलावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है.

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त करने के लिए जिलावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी हेतु दिए गए आवेदकों का प्रखंड कांग्रेस द्वारा अनुशंसा अपेक्षित है. इसलिए अपने जिला में पड़ने वाले प्रखंडों में 21 सितंबर तक बैठक आयोजित करेंगे. 

उक्त बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन,संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि,प्रदेश पदाधिकारी, विधायक,पूर्व विधायक,सांसद, पूर्व सांसद एवं मंत्री को आमंत्रित करेंगे, साथ ही बैठक के लिए जिला कांग्रेस से एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेंगे. उन्होंने बताया कि जिलावार नियुक्त पर्यवेक्षकों को 25 सितंबर तक जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित कर पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त कर प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

इन्हें बनाया गया पर्यवेक्षक

जिलावार नियुक्त पर्यवेक्षकों में रांची से शिवकुमार भगत, रांची ग्रामीण से सुरेंद्र यादव, खूंटी से आभा सिन्हा, पश्चिमी सिंहभूम से रमा खलखो, सरायकेला खरसावां से रामाश्रय प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम से बलजीत सिंह बेदी, बोकारो से अशोक कुमार चौधरी, धनबाद से संजय मुन्नम, गिरिडीह से सुल्तान अहमद, देवघर से रविंद्र झा, गोड्डा से अनुकूल मिश्रा, साहिबगंज से उदय लखमानी, पाकुड़ से श्यामल किशोर सिंह, दुमका से राजेंद्र दास, जामताड़ा से फैयाज कैसर, रामगढ़ से सुरेंद्र सिंह, हजारीबाग से नरेश वर्मा, कोडरमा से अवधेश कुमार सिंह, चतरा से विजय यादव, लातेहार से आशिक अंसारी, पलामू से विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा से चंद्रशेखर शुक्ला, लोहरदगा से भीम कुमार, गुमला से आलोक कुमार दुबे एवं सिमडेगा से डॉक्टर अजय शाहदेव शामिल हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश