बोकारो: DDC ने हरी झंडी दिखा EVM मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को किया रवाना

मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

बोकारो: DDC ने हरी झंडी दिखा EVM मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को किया रवाना
जागरूकता वैन रवाना करते DDC.

उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने पांच मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वैन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में विस्तृत जानकारी देगी.

बोकारो: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 सितंबर से ईवीएम जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई. यह अभियान आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषण होने तक जारी रहेगा. इस अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने पांच मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वैन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों को ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) के संबंध में विस्तृत जानकारी देगी.  

उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद्र सिन्हा ने जिला मुख्यालय स्थित उद्योग केंद्र परिसर में स्थापित ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का भी शुभारंभ किया. इसके अतिरिक्त ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर जिले के दोनों अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय (बोकारो,बेरमो) परिसर में भी स्थापित किया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार