जमशेदपुर: टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आज से शुरू

पीएम मोदी ने रविवार को ट्रेन का किया था उद्घाटन

जमशेदपुर: टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आज से शुरू
टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

रेलवे ने इसके लिए सोमवार सुबह से ही टिकट बुकिंग शुरू कर दी. यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

जमशेदपुर: टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आज से शुरू हो गया. रेलवे ने इसके लिए सोमवार सुबह से ही टिकट बुकिंग शुरू कर दी. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया है.

टाटा-पटना वंदे भारत की समय सारणी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे टाटानगर से रवाना होगी, सुबह 6 बजे चांडिल, 7:13 बजे मुरी, 8:08 बजे बोकारो, 8:53 बजे गोमो और 9:05 बजे पारसनाथ पहुंचेगी. यह 9:53 बजे कोडरमा, 11:05 बजे गया और 12:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
वहीं, पटना से यह ट्रेन 2:15 बजे खुलेगी, जो 3:30 बजे गया, 4:38 बजे कोडरमा, 5:43 बजे पारसनाथ, 5:48 बजे गोमो, 6:45 बजे बोकारो, 7:23 बजे मुरी, 8:53 बजे चांडिल में रुकते हुए रात 9:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

क्या है किराया

इस ट्रेन में टाटानगर से पटना के बीच चेयर कार का किराया 1505 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2570 रुपये है. झारखंड में यह कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन, बोकारो स्टील सिटी, मुरी और चांडिल रुकते हुए टाटानगर पहुंचेगी. जबकि बिहार में इसका ठहराव पटना और गया में होगा. यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक