मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु किया सादर आमंत्रित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल.

दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी.

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, इस निमित्त विभिन्न पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि दुर्गा पूजा के आयोजन में लगातार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का सहयोग पूजा समितियों को प्राप्त होता रहा है, इस वर्ष भी आपके नेतृत्व में राज्य सरकार से  पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं. मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी.

मौके पर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुराना विधानसभा मैदान में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. पूजा पंडाल की स्थापना हेतु एचईसी से भूमि आवंटित कराई गई है, परंतु जिला प्रशासन से अनुमति नहीं लिए जाने के कारण पूजा के आयोजन में थोड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है. पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अपनी भावना व्यक्त करते हुए वहां दुर्गा पूजा आयोजन की अनुमति मांगी तथा आग्रह किया कि पूजा के आयोजन में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन सहयोग करे. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस संबंध में जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार करते हुए समस्या का जल्द समाधान करें. मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा संपन्न कराने में पूरा सहयोग करेगी.

जिला प्रशासन एवं पूजा समिति के सदस्य बेहतर समन्वय रखें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि पूजा आयोजन समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरा सहयोग मिलेगा. मुख्यमंत्री ने पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा के आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन के विभिन्न बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्य बैठक कर एक बेहतर समन्वय तथा तालमेल बनाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी जिला प्रशासन एवं पूजा समिति के आपसी समन्वय और तालमेल में कमी के कारण समस्याएं उत्पन्न होती है. पूजा के आयोजन में व्यवस्थाओं का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए. 

आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन के साथ-साथ हमसभी को पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमसभी लोग मिलजुलकर मूर्ति विसर्जन हेतु एक ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे डैम, तालाब तथा नदियों की स्वच्छता के साथ-साथ आस्था की गरिमा भी बची रहनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें हम आपको इतना सशक्त बनाएंगे कि किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी: हेमन्त सोरेन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की यादव, मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, अशोक पुरोहित सहित, मनोज पांडे, अशोक चौधरी, आलोक कुमार, राजेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें ई-वेस्ट जागरूकता अभियान को मिला अमिटी विश्वविद्यालय एवं ओप्पो इंडिया का सहयोग

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

खेल के क्षेत्र में युवा आगे बढ़ें, सरकार हर प्रकार करेगी मदद: निरल पूर्ति खेल के क्षेत्र में युवा आगे बढ़ें, सरकार हर प्रकार करेगी मदद: निरल पूर्ति
नशे के खिलाफ युवा आजसू ने खोला मोर्चा, अभियान जल्द
झारखंड: पत्नी और बच्ची की हत्या मामले में आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सिवल कोर्ट में हुई थी फांसी की सज़ा
हेमंत सरकार में बाल अधिकार के मुद्दे पूर्ण रूप से दरकिनार: अजय साह
कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोली: पीएम मोदी
राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
चाईबासा: राशन डीलर का ग्रामीणों ने किया विरोध, पदयात्रा कर किया रोष व्यक्त
चाईबासा: कायदा गांव में मनायी गयी ओत गुरू कोल लाको बोदरा की जयंती
चाईबासा: 18वें झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 28-29 सितंबर को रजरप्पा में
वर्ल्ड फूड इंडिया 2024: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन
हम आपको इतना सशक्त बनाएंगे कि किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी: हेमन्त सोरेन
डॉ. सुमन सोनी द्वारा रचित पुस्तक ‘भाव सुमन’ का दिग्गज साहित्यकारों ने किया लोकार्पण