राजद कार्यकर्त्ता सम्मेलन 28 को चतरा में एवं 29 को पलामू में तय

पार्टी महासचिव कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर दी जानकारी

राजद कार्यकर्त्ता सम्मेलन 28 को चतरा में एवं 29 को पलामू में तय
कैलाश यादव (फाइल फोटो)

कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और सांसद अभय कुशवाहा एवं भोला यादव सहित कई विधायक व नेता होंगे शामिल.

रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि झारखण्ड में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान कार्यक्रम आगामी दिनांक 28 सितंबर को चतरा एवं 29 सितंबर को पलामू में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन निर्धारित किया है. इस अवसर पर राजद की ओर से जहानाबाद के लोकसभा सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव औरंगाबाद के सांसद अभय कुमार कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई विधायक एवं पार्टी के नेता व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

विदित है कि 10 सितंबर 2024 को रांची प्रदेश राजद कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के नेतृत्व में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिस दौरान जयप्रकाश यादव ने पार्टी नेताओं को जानकारी दी थी कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का निर्देश है कि राजद जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करने का काम करें. उसके उपरांत तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने दिनांक 28 सितंबर को चतरा एवं 29 सितंबर को पलामू से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करने की घोषणा की है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार