रांची: ACB ने हजारीबाग एसडीओ के कई ठिकानों पर की छापेमारी, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

बड़गाई और हेहल अंचल में रह चुके हैं सीओ

रांची: ACB ने हजारीबाग एसडीओ के कई ठिकानों पर की छापेमारी, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला
छापेमारी में जुटी एसीबी टीम

एसीबी की टीम रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में एक साथ छापेमारी कर रही है। एसीबी एसडीओ शैलेश कुमार सिन्हा के हजारीबाग सदर अनुमंडल कार्यालय और उनके सरकारी आवास पर तलाशी ले रही हैं।

रांची:  बुधवार सुबह से हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार सिन्हा के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। कहा जा रहा है कि धनबाद एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई रांची में हुए कथित जमीन घोटाले को लेकर की है। इस मामले में पिछले साल बरियातू थाने में मामला दर्ज किया गया था। शैलेश कुमार सिन्हा रांची के बड़गाई और हेहल अंचल में लंबे समय तक सीओ रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर छापेमारी की कार्रवाई की बात कही जा रही है। 

WhatsApp Image 2024-09-11 at 10.11.29
गिरिडीह स्थित एसडीओ के पिता का आवास पर भी छापेमारी

एसीबी की टीम रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में एक साथ छापेमारी कर रही है। एसीबी एसडीओ शैलेश कुमार सिन्हा के हजारीबाग सदर अनुमंडल कार्यालय और उनके सरकारी आवास पर तलाशी ले रही हैं। फिलहाल कार्यालय अथवा उनके आवास के अंदर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही हैं। वहीं गिरिडीह में उनके पिता के आवास पर भी छापेमारी की गई है। एसडीओ के पिता उदय शंकर प्रसाद पूर्व राजस्व कर्मचारी रह चुके हैं। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद