Koderma News: झुमरीतिलैया की जयश्री का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हुआ चयन

जयश्री इसके लिए पिछले दो वर्ष से थी प्रयासरत

Koderma News: झुमरीतिलैया की जयश्री का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हुआ चयन
जयश्री (फाइल फोटो)

विश्व प्रसिद्ध संस्था में प्रवेश पाने वाली वह झारखंड की एकमात्र छात्रा है. जयश्री ने वर्ष 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से डिस्टिंक्शन के साथ एलएलएम की शिक्षा हासिल की.

कोडरमा: कहते हैं कि जब सपने बड़े होते हैं तो मेहनत भी बड़ी होती है. जयश्री ने सपने देखे, मेहनत किया तो मुकाम भी मिला. लंदन स्थित विश्व प्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिए चयन हुआ है झुमरीतिलैया देवी मंडप रोड निवासी डॉ. अरुण मिश्रा एवं रीता मिश्रा की पुत्री जयश्री का. इस प्रवेश परीक्षा के लिए विश्व स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है. प्रत्येक वर्ष यहां प्रवेश के लिए दर्जनों देश के लोग प्रवेश के मानदंडों को पूरा करने में लगे रहते हैं. यहां प्रवेश पाना किसी सपने को हकीकत में बदलने से काम नहीं है. 

डॉ. अरुण मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी का चयन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी कोर्स के लिए हुआ है. इसके लिए वह पिछले दो वर्ष से प्रयासरत थी. इस विश्व प्रसिद्ध संस्था में प्रवेश पाने वाली वह झारखंड की एकमात्र छात्रा है. जयश्री ने वर्ष 2008 में बिशॉप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल से दसवीं करने के बाद 2010 में डीएवी कोडरमा से सेकंड डिस्ट्रिक्ट टॉपर के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वर्ष 2015 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची से एलएलबी, वर्ष 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से डिस्टिंक्शन के साथ एलएलएम की शिक्षा हासिल की. इसके बाद जयश्री ने प्रतिष्ठित कंपनी ईवाई, आईसीआईसीआई बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी बैंक, करकिनोस हेल्थ केयर में बतौर सीनियर लीगल एडवाइजर के रूप में कार्य किया. अब लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में चयन होने के बाद कई बड़ी कंपनियों ने जयश्री को जॉब ऑफर करना शुरू कर दिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि  दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना