Giridih News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर फतेहपुर में बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

पुजा महोत्सव में इस बार तीन दिवसीय मेले का होगा आयोजन

Giridih News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर फतेहपुर में बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय
बैठक में शामिल सदस्य व अन्य.

सप्तमी संयत के दिन संध्या 7 बजे प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस बार पुजा महोत्सव पर मेले का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा तथा रविवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा. प्रतिमा विसर्जन में उतेजित माहौल न बने इसके लिए विसर्जन जुलूस में डीजे बाजा को शामिल नहीं किया जाएगा.

गिरिडीह: देवरी प्रखंड के फतेहपुर में दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा पूजा आयोजन समिति के संरक्षक कुंवर रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जहां आसपास के विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित थे. उक्त बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धूम धाम से हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा महोत्सव मनाने हेतु कई निर्णय लिए गए.  

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, नेम दिवस से लगातार 5 दिनों तक पर्दे पर धार्मिक धारावाहिक का संचालन किया जाएगा. सप्तमी संयत के दिन संध्या 7 बजे प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस बार पुजा महोत्सव पर मेले का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा तथा रविवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा. प्रतिमा विसर्जन में उतेजित माहौल न बने इसके लिए विसर्जन जुलूस में डीजे बाजा को शामिल नहीं किया जाएगा. पूजा महोत्सव में पूजा कार्यक्रम को भक्तिमय बनाने हेतु जो भी बाहरी कलाकार आयेंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया. 

बैठक में उपस्थित लोगों ने सभा अध्यक्ष सह पूजा समिति के संरक्षक से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे विधिविधान के साथ परंपरा युक्त पूजा के सभी नियमों का पालन करते हुए पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया. वहीं पूजा समिति की ओर से समस्त ग्रामवासियों से पूजा कार्यक्रम महोत्सव को शांति व्यवस्था के साथ सुसंपन्न कराने हेतु तन मन धन से पूर्ण सहयोग करने की अपील की है. वहीं उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया लाला अशोक कुमार,पूर्व मुखिया राज किशोर राय,कैलाश गिरी,इंद्रदेव राय,जालेश्वर गिरी,ब्रह्मदेव गिरी,प्रमोद गिरी, कपिलदेव राय,सहदेव सिंह,सुधीर राय,बिपिन गिरी,दिगंबर राय,बंभोला सिंह,कांग्रेस राय,सुरेश राय,जितेंद्र कुमार राय,प्रकाश पंडित,खागेश्वर रजक,बासदेव पंडित,बालेश्वर यादव, सोभन हाजरा,सरजू राणा समेत विभिन्न गांवों से कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश