विधानसभा चुनाव: कोल्हान में दो पूर्व सीएम के चक्रव्यू में फंस सकते हैं कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ
दीपक बिरुआ के सामने अन्दर बाहर की साजिश को नाकाम करना बड़ी चुनौती
2024 में होने वाली विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. कोल्हान में इस बार का परिणाम किस करवट लेगी यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में कोल्हान में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए दो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व मधु कोड़ा पुरी तरह रणनिती तैयार कर रखा है.
चाईबासा: 2024 में होने वाली विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. कोल्हान में इस बार का परिणाम किस करवट लेगी यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में कोल्हान में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए दो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व मधु कोड़ा पुरी तरह रणनिती तैयार कर रखा है. वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के विकास कार्यों से कोल्हान की जनता कायल है तो दूसरी ओर झामुमो का मजबूत पीलर कहे जाने वाला कोल्हान टाईगर अब भाजपा के साथ है और पांच माह के छोटे से कार्यकाल में अपनी अमिट छाप जनता के बीच छोड़ रखा है. अब देखने वाली बात होगी कि कौन किसका विजय रथ रोकने में सफल हो पायेगा.
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ को चौथी बार विधानसभा में पहुंचने से रोकने की रणनीति दो पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और चंपई सोरेन के द्वारा तैयार किए जाने की चर्चा जोरों पर है. कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन का भाजपा में शामिल होने के बाद से कोल्हान में खास कर सरायकेला विधानसभा में सक्रियता को चंपई सोरेन ने काफ़ी गंभीरता से लिया है. वहीं, कोड़ा दम्पत्ति अपने लोकसभा हार का बदला लेने के लिए सारे हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं. ऐसे तो बिरुआ और कोड़ा का राजनितिक रूप से छत्तीस का रिश्ता रहा है, यह जग जाहिर है. सबसे बड़ी ख़बर यह है कि मंत्री के खिलाफ साजिश में अपने ही पार्टी के लोगों की भी भूमिका बताई जा रही है, ऐसे में मंत्री को बाहरी साजिश को नाकाम करने के साथ साथ अपने लोगो पर भी नजर रखने की बड़ी चुनौती है.

Related Posts

Latest News

