Dumka News : बासुकीनाथ मंदिर विकास को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिवगंगा की सफाई, रंगीन लाइटिंग, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Dumka News : बासुकीनाथ मंदिर विकास को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
अभिजीत सिन्हा (फाइल फोटो )

बासुकीनाथ मंदिर विकास को लेकर दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें शिवगंगा सफाई, स्वच्छता, लाइटिंग और श्रद्धालु सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

दुमका : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

शिवगंगा की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ–सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ वे स्नान करते हैं। इसलिए इसकी नियमित और प्रभावी सफाई अत्यंत आवश्यक है।

मंदिर परिसर में स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में बासुकीनाथ मंदिर से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मंदिर के आसपास की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर की जाए तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम तुरंत प्रभाव से उठाए जाएं। उन्होंने नगर पंचायत को नियमित फोगिंग कराने का भी निर्देश दिया।

रंगीन लाइटिंग और श्रद्धालु सुविधाओं पर चर्चा

नंदी चौक से मंदिर तक रंगीन लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इस पर उपायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलार्पण काउंटर का विस्तार करने और अस्थायी शौचालय के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

Read More.. बरहरवा आरपीएफ की कार्रवाई,  ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद

समन्वय स्थापित कर विकास कार्य पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि बासुकीनाथ मंदिर में बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्य समय पर पूरा करना होगा।

Read More.. मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता दुमका प्रमंडल-02 के कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल दुमका, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दुमका, विद्युत कार्य प्रमंडल दुमका, पथ प्रमंडल दुमका, भवन प्रमंडल दुमका, विशेष प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी जरमुण्डी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जरमुण्डी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा बासुकीनाथ के अध्यक्ष/सचिव, नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More.. JamshedPur News: टाटानगर रेलखंड अपडेट: कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस का रूट बदला

Edited By: Susmita Rani

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें