Chaibasa News: पुलिस ने किया जिला स्तरीय ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन

कार्यक्रम में जिला से कुल 132 शिकायत प्राप्त हुए

Chaibasa News: पुलिस ने किया जिला स्तरीय ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते पुलिस अधिकारी.

जिला से कुल 132 शिकायत प्राप्त हुए, जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल पिल्लाई हॉल, चाईबासा में जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 04 स्टॉल लगाये गये.

चाईबासा: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जिला स्तर पर "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" पिल्लई हॉल, चाईबासा में आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में मॉनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मनोज रतन चौथे (भा०पु०से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा उपस्थित रहे. साथ ही कुलदीप चौधरी (भा०प्र०से०), उपायुक्त,घ पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं आशुतोष शेखर, (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / जगन्नाथपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

"जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित तथा "जन शिकायत समाधान का प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रखाना कर किया गया तत्पश्चात् विभिन्न विषयों पर जागरूकता हेतु चर्चा की गई. पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा / विशिष्ट अतिथि उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय द्वारा भी आमजनों को सम्बोधन के पश्चात् शिकातयों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया. आज इस कार्यक्रम में समस्त चाईबासा जिला से कुल 132 शिकायत प्राप्त हुए, जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल पिल्लाई हॉल, चाईबासा में जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 04 स्टॉल लगाये गये.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश