Bokaro News: JSSC-CGL परीक्षा की तैयारी पूरी: उपायुक्त

सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

Bokaro News: JSSC-CGL परीक्षा की तैयारी पूरी: उपायुक्त
परीक्षा की तैयारी पर अधिकारियों संग बैठक करतीं उपायुक्त.

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, फ्रिस्किंग इकाई और जैमर लगाए जा रहे हैं. उपायुक्त ने इन तकनीकी व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

बोकारो: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है, जो 21 और 22 सितंबर 2024 को जिले के 64 केंद्रों पर होगी. बोकारो डीसी विजया जाधव ने समाहरणालय स्थित सभागार में परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया.

परीक्षा तीन पालियों में होगी. प्रथम पाली का समय सुबह 08:30 से 10:30 बजे तक का होगा जबकि द्वितीय पाली का समय सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक निश्चित किया गया है. तृतीय पाली दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक का निर्धारित किया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 07:00 बजे पहुंचने के निर्देश दिया गया है. देर से आने पर परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. 

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, फ्रिस्किंग इकाई और जैमर लगाए जा रहे हैं. उपायुक्त ने इन तकनीकी व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. परीक्षा की निष्पक्षता और कदाचारमुक्त संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा, और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल