कोडरमा: गया से हावड़ा सहित 10 वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी 15 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी
कोडरमा को चौथे वंदे भारत व धनबाद को पहली वंदे भारत की सौगात
टाटा- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को ही ट्रेन नंबर, रूट और टाइम टेबल आदि जारी किया गया है. टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन 10 सितंबर को होने जा रहा है. टाटानगर स्टेशन पर इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है.
कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से देश को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं. जिसमे कोडरमा के रास्ते टाटा पटना एवं गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और अपने जन्मदिन के दो दिन पहले उनका देश के लिए यह बड़ा तोहफा होगा. इन 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में टाटा- पटना, टाटा- बरहमपुर, बनारस- देवघर, बनारस- आगरा, राउरकेला- हावड़ा, गया- हावड़ा, दुर्ग-रायपुर विशाखापट्टनम, नागपुर- सिकंदराबाद, हुबली - कोल्हापुर तथा हुबली- पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है.
अब तक यह खबर आ रही थी कि दुमका रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को भी प्रधानमंत्री 15 सितंबर को ही हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे मगर अब यह खबर है कि उस दिन इस ट्रेन का शुभारंभ नहीं होगा. इसकी तिथि बाद में आएगी. खास बात यह है कि गया और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी. इस रूट पर चलने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी और धनबाद को इसके जरिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रहा है. अभी टाटा- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को ही ट्रेन नंबर, रूट और टाइम टेबल आदि जारी किया गया है. टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन 10 सितंबर को होने जा रहा है. टाटानगर स्टेशन पर इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है.
कोडरमा को चौथी वंदे भारत की सौगात

गया हावड़ा वंदे भारत की समय सारिणी

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


