बोकारो: पेट्रोल भरवा कर भाग रहे युवकों ने पंपकर्मी पर चाकू से किया हमला

स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी तीन बदमाश पकड़े गए

बोकारो: पेट्रोल भरवा कर भाग रहे युवकों ने पंपकर्मी पर चाकू से किया हमला
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

पंपकर्मी पप्पू ने बताया कि तीनों की नीयत ठीक नहीं थी और चाकू मारने के बाद उनकी यह कोशिश थी कि उसके हाथ में रखे पैसे भी लूट लिया जाए। हालांकि घायल होने के बाद भी उसने मोटरसाइकिल को पकड़े रखा जिसकी वजह से तीनों बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए

बोकारो: शहर के सिटी सेंटर स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर अचानक उस समय अफरातफरी मच गई जब बाइक पर सवार तीन युवकों ने पंपकर्मी को धमकाते हुए पहले पेट्रोल भरवाया और फिर बिना पैसे दिए वहां से भागने की कोशिश की। पंपकर्मी ने जब पैसे की मांग की तो गाड़ी लेकर भाग रहे युवकों ने पंपकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना के बाद मचे अफरातफरी को देख वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए और मोटरसाइकिल समेत तीनों युवकों को धर दबोचा गया।

WhatsApp Image 2024-09-12 at 11.04.49_21f71566 (1)
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़

इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर चार थाने की पुलिस के हवाले तीनों को कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। वहीं घटना को लेकर पंपकर्मी पप्पू ने बताया कि तीनों की नीयत ठीक नहीं थी और चाकू मारने के बाद उनकी यह कोशिश थी कि उसके हाथ में रखे पैसे भी लूट लिया जाए। हालांकि घायल होने के बाद भी उसने मोटरसाइकिल को पकड़े रखा जिसकी वजह से तीनों बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। दिनदहाड़े हुई इस घटना को जनसहयोग से न केवल विफल कर दिया गया बल्कि अपराध की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार