चाईबासा: असाध्य रोग से पीड़ित 3 मरीजों के इलाज के लिए 14.83 लाख की राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना समिति ने दी स्वीकृति

चाईबासा: असाध्य रोग से पीड़ित 3 मरीजों के इलाज के लिए 14.83 लाख की राशि स्वीकृत
राजाराम गुप्ता (फाइल फोटो)

मंत्री प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य लाभ योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु और कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि हर जरूरतमंद को उसका लाभ मिल सके.

चाईबासा: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना समिति की बैठक बुधवार को सदर अस्पताल के सभा कक्ष में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में असाध्य रोग से पीड़ित 3 मरीजों के इलाज हेतु राशि की स्वीकृति दी गई. जिसमें क्रमशः शकुंतला देवी (68 वर्ष), टुंगरी चाईबासा निवासी जो कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, जिनका इलाज में मेंहरबाई टाटा अस्पताल में चल रहा है. उनके इलाज हेतु 5 लाख तथा रणबीर मुखी (8 वर्ष) वार्ड नंबर 6, टोकलो रोड, चक्रधरपुर निवासी जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है, का इलाज मैहरबाई टाटा अस्पताल में चल रहा है, उनके इलाज हेतु 4.83 लाख. 

आयुष महतो (17 वर्ष) मधु बाजार चाईबासा निवासी जो कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, उनका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है. उनके इलाज हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई. बैठक में मंत्री प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य लाभ योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु और कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि हर जरूरतमंद को उसका लाभ मिल सके. बैठक में मुख्य रूप से डॉ. बारियल मार्डी एवं डॉ. पोलिना मुंडू आदि मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार