चाईबासा: कायदा गांव में मनायी गयी ओत गुरू कोल लाको बोदरा की जयंती

झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव ने माल्यार्पण कर उन्हें किया याद

चाईबासा: कायदा गांव में मनायी गयी ओत गुरू कोल लाको बोदरा की जयंती
ओत गुरू कोल लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते महेन्द्र जामुदा.

जयंती के उपलक्ष्य पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव महेन्द्र जामुदा ने ‘हो’ भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कही.

चाईबासा: गोईलकेरा प्रखण्ड के कायदा पंचायात के ग्राम कायदा के टोला जौबेड़ा मे ओत गुरू  कोल लाको बोदरा की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. मौके पर ‘हो’ भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना है इस पर उन्होंने अपनी बातों को रखा.

इसके बाद कायदा पंचायत गांव कोनेना में द ब्लैक स्टार क्लब कोनेना के द्वारा आयोजित ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल खेल के आयोजन पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने तस्वीर पर माल्यापर्ण करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय लिया एवं फुटबॉल को लात मार कर खेल का शुभारंभ किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा,रमेश लुगुन, बासुदेव लकड़ा,उमेश बोदरा,अमन सिंह गोप, संजय मारला, सुखलाल अंगरिया, मनोज कुमार बोदरा, राजेश सुरिन, बंगाली सरदार, सागर बोदरा,चन्द मोहन बहदा,दुर्गा अंगारिया आदिगण उपस्थित हुए. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप