राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आयीं हैं रांची

राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू का स्वागत करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्यपाल संतोष गंगवार.

शुक्रवार को नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं.

रांची: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का रांची आगमन हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवासिय दौरे पर रांची आयीं हैं. राष्ट्रपति के आगमन पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद वो राजभवन के लिए निकल गयीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कल शुक्रवार को नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं.  

इसके लिए राजधानी में कुल 2000 जवानों के साथ 6 आईपीएस, 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा की तैनाती की गई है. इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम भी तैनात की गई है. कार्यक्रम स्थल के आस-पास अवैध पार्किंग वर्जित होगी और सिर्फ पासधारी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेन्द्र चौक से सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि में नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया है. इस क्षेत्र में कोई भी अपने निजी कार्य के लिए ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून एवं किसी भी तरह के हवाई वस्तु का इस्तेमाल नहीं करेगा. जिस रूट में राष्ट्रपति का आना-जाना होगा, वहां के थानेदारों को लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने कहा गया है. 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी, छोटी मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट दी गई है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार