नशे के खिलाफ युवा आजसू ने खोला मोर्चा, अभियान जल्द

'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान चलाएगा युवा आजसू

नशे के खिलाफ युवा आजसू ने खोला मोर्चा, अभियान जल्द
नशे के खिलाफ युवा आजसू ने खोला मोर्चा.

नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवा आजसू 26 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना देगा. राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान चलाएगा युवा आजसू.

रांची: सरकार खनिज एक्सपोर्ट करने वाले झारखंड को मादक पदार्थ एक्सपोर्ट करने वाला राज्य बनाने की तैयारी में है. नशे के कारोबार को रोकने के प्रति सरकार की उदासीनता ने युवाओं को नशे के दलदल में धकेल दिया है. राज्य में पिछले कुछ सालों में नशे का कारोबार काफी तेजी से फल फूल रहा है. सरकार का संरक्षण प्राप्त ड्रग माफियाओं और पेडलरों ने अपना जाल विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से लेकर खेल के मैदान और हर चौक चौराहों तक फैला लिया है. राज्य में अवैध रूप से फलता-फूलता नशे का कारोबार और नशे के सौदागरों की सक्रियता चिंता का विषय है. उक्त बातें युवा आजसू के राज्य संयोजक गौतम सिंह ने हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही. 

युवा आजसू इस गंभीर विषय को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. इस दौरान हमने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, मगर जिला प्रशासन उदासीन बना रहा. अब युवा आजसू सड़क पर आंदोलन के माध्यम से आवाज बुलंद करने जा रही है. बढ़ते नशे के कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने को लेकर हम 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान चलाएंगे. इस अभियान के तहत युवा आजसू आगमी 26 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना देगा. 

नशे के कारोबार पर रोक लगाने में पुलिस पूरी तरह से विफल रही है. झारखंड हाईकोर्ट ने कई बार मौखिक निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थों की बिक्री, नशे के सौदागरों की सक्रियता और युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. इसके बावजूद पुलिस नशे के सौदागरों और उनके सिंडीकेट पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है, जो सरकार की इस मामले के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया को दिखलाता है.

उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों की युवाओं तक आसानी से पहुंच का मूल कारण राज्य में व्याप्त बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ती निराशा का वातावरण है. सरकार न तो रोजगार दे पा रही है और न ही नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगा पा रही है. सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने को आमादा है.

यह भी पढ़ें: रांची से इंदौर और गांधीनगर के लिए सीधी ट्रेन की मांग, जेपी विचार मंच ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार, गदाधर महतो, अतीस महतो, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, अभिषेक शुक्ला, प्रशांत पाठक, विशाल कुमार उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल