वर्ल्ड फूड इंडिया 2024: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

झारखंड पवेलियन के स्टॉल में देखी जा रही है भीड़

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन
झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता.

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में मशरूम के स्वादिष्ट उत्पाद, प्राकृतिक उत्पाद, मिलेटस के उत्पादों ने आगंतुकों को लुभाया.

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित हो रही मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2024' के तीसरे संस्करण में प्रगति मैदान के हैंगर नo 1 में झारखण्ड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवम् उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखण्ड पवेलियन का उद्घाटन किया. 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के तीसरे संस्करण में झारखण्ड पवेलियन का मुख्य उद्देश्य विश्व भर से आए देश के भागीदार और नए निवेशकों के लिए उपयुक्त राज्य झारखण्ड में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना साथ ही साथ झारखण्ड प्रदेश की फ़ूड प्रोसेसिंग इकाइयों के उत्पादों को लोगो तक पहुँचाना है. इस अवसर पर मंत्री द्वारा झारखण्ड फूड एंड फीड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पालिसी का विमोचन किया.

मेगा फ़ूड इवेंट में झारखंड सरकार की ओर से लगाई गई है 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के अवसर पर उद्योग सचिव, जीतेन्द्र सिंह, ने बताया कि इस वर्ष  उद्योग विभाग ,झारखंड सरकार ने इस मेगा फ़ूड इवेंट में 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल लगाई हैं. जिसमे 3 स्टाल झारखण्ड सरकार के विभाग या उपक्रम है ,बाकी निजी संस्थानों के स्टाल हैं.  उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य प्रकृति का खजाना है. झारखण्ड राज्य में बहुत से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद उत्पादित किये जा रहे हैं. जिनकी बिक्री देश, प्रदेश के अलावा विदेशों तक में की जा रही है. इस इवेंट से हमारे उत्पादों को विश्वस्तरीय पटल मिलेगा. 

झारखण्ड पवेलियन के स्टॉल में देखी जा रही है भीड़

झारखण्ड पवेलियन में लगे स्टालों  पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई एवं लोगों ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली. स्टॉल पर जहां मशरूम से बने विभिन्न उत्पाद जैसे पापड़, अचार, चटनी, जैम ने लोगों को जमकर आकर्षित किया. वहीं रागी (मिलेटस का एक प्रकार ) से बानी मिठाई, नमकीन ने लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा मखाना एवं फ़ूड पल्प से जुड़े पेय भी लोगों को पसंद आ रहा है. झारखण्ड पवेलियन में झारखण्ड के स्टार्ट अप कंपनिया एक से बढ़कर एक बेहतरीन एवं झारखण्ड के खास उत्पाद लेकर वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में आए हैं.

यह भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान

इस अवसर पर उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पॉल सहित कई लोग मौजूद थे. 
 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह