चाईबासा: राशन डीलर का ग्रामीणों ने किया विरोध, पदयात्रा कर किया रोष व्यक्त

राशन डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने की पदयात्रा

चाईबासा: राशन डीलर का ग्रामीणों ने किया विरोध, पदयात्रा कर किया रोष व्यक्त
राशन डीलर का विरोध करते ग्रामीण.

ग्रामीणों ने राशन डीलर महेंद्र आलडा के द्वारा विगत 5 माह से सही वजन से राशन नहीं वितरण करने और मई एवं जुलाई में पीएच कार्डधारकों को एक भी राशन नही वितरण नहीं करने का विरोध किया.

चाईबासा: कुमारडूंगी प्रखंड के कुंकलपी गांव के राशन डीलर महेंद्र आलडा के द्वारा विगत 5 माह से सही वजन से राशन नहीं वितरण करने और मई और जुलाई में पीएच कार्डधारकों को एक भी राशन नही वितरण किए जाने के विरुद्ध आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में कुमारडुंगी बाजार में पदयात्रा कर प्रखंड कार्यालय कुमारडुंगी के समक्ष धरना दिया. ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राशन डीलर के द्वारा पीएच कार्डधारकों को मई और जुलाईका राशन नही उपलब्ध कराया गया और बाकी के महीनों में सही वजन से राशन भी वितरण नही किया गया. 

माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक और जिला मुख्यालय से रांची सचिवालय तक में लूट चरम पर है. समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों को मिलने वाले राशन में भी लूट हो रहा है और प्रखंड के पदाधिकारी इस लूट पर लगाम तक नही लगा पा रहे है. ग्रीन कार्ड धारकों को विगत 1 साल से राशन नही उपलब्ध हुआ है और झारखंड सरकार अपनी उपलब्धि गिनाने में लगे हैं. सभी ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मांग रखी कि उनका राशन कार्ड को अन्य डीलर के यहां टैग कर दिया जाए ताकि वर्तमान राशन डीलर से होने वाले विवाद से राहत मिल सके. 

मौके पर मेंजो कुई,फूलमती देवी,राजेंद्र कोडनकेल,गणेश पान,शत्रुघ्न कुंकल, रंजित बिरुवा, मुक्ता टुडू,जगदीश बिरुवा,शंकर बिरुवा,रमेश बेहरा,अर्जुन कोडांकेल,दिलीप हेंब्रम,जगदीश हेंब्रम,सीता कुई,कृष्ण कोडांकेल ,लक्ष्मण कोडांकेल, गोवर्धन कोडांकेल आदि उपस्तिथ थे. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा