गांव गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना को पहुंचा रही हेमंत सरकार: विधायक सोनाराम सिंकु
तोड़गहातु पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
गठबंधन सरकार सुदूर जंगलों पहाड़ों में निवास वाले लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार के इस पहल से कोई भी व्यक्ति सरकारी योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहेंगे।
चाईबासा: जगन्नाथपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र तोड़गहातु पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेंशन, आवास, मनरेगा, आपूर्ति विभाग, आबुआ आवास, बिजली, वन विभाग आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर लाभुकों को सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उदघाटन जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु,बीस सूत्री अध्यक्ष ललिल दुराईबुरु, जिला परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा, बीससुत्री सदस्य हबिद हुस्सेन, समाजसेवी आमिर हिंदुस्तानी,मुखिया रविद्र तियु, आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान शिविर में झारखंड के मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान, अबुआ आवास, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन व मत्स्य, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस की योजनाओं के लिए विभागों ने अपना-अपना स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर रहे हैं।

