चाईबासा में 9 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत : चंद्रशेखर दास

प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संवाद आपके साथ कार्यक्रम

चाईबासा में 9 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत : चंद्रशेखर दास
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते जिलाध्यक्ष

चाईबासा: 9 सितंबर यानी सोमवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष जिला से लेकर बूथस्तर तक के कमिटी व प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। जिसमें जिला कमिटी के पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष गण फ्रंटल संगठन, मंच मोर्चा विभाग के पदाधिकारीगण, नगर अध्यक्षगण, सेवा दल, पूर्व प्रखंड व जिला अध्यक्षगण, विधायक सोना राम सिंकु , जिला के रहने वाले प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। चाईबासा शहर तथा आस पास के क्षेत्र में फ्लेक्स लगाया जा रहा है वहीं झंडा भी लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सर्वप्रथम सरायकेला मोड़ स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सैकड़ों मोटरसाईकिल की अगवानी में उन्हें कांग्रेस भवन लाया जाएगा। बड़ी बाजार ,उर्दू लाईब्रेरी के पास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष शहीद पार्क चौक स्थित शहीद स्मारक तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , जिला प्रवक्ता जगदीश सुंडी , जिला कार्यकारिणी सदस्य अजीत कांडेयांग , कार्यलय सचिव सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्नपूर्णा देवी का चाईबासा आगमन 2 अक्टूबर को
रांची: JCI ने भूमि पूजन के साथ एक्सपो उत्सव 2024 की रखी नींव
कोडरमा: लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से मिट्टी के चार घर गिरे
बोकारो: CCL में हिंदी दिवस पर ‘निबंघ और लेखन’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो: तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए आठ रेडियल फाटक
टाइगर जयराम के सिपहसलार रहे संजय मेहता ने झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति बनाने का किया एलान
चाईबासा: इचाहातु में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी एवं अतुलनीय: केशव महतो कमलेश
होटवार जेल में बंद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को दूसरे जेल में किया गया शिफ्ट
मजाक या बड़ा इशारा! बिजेन्द्र यादव के बयान से बिहार की सियासत गर्म
जमशेदपुर: मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार हो रही बारिश को लेकर चिंतित, डीसी को दिए निर्देश