100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मिली मंजूरी: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल बोले, दुनिया में बढ़ा है भारत का सम्मान

100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मिली मंजूरी: बाबूलाल मरांडी
प्रेस वार्त्ता में मौजूद बाबूलाल मरांडी.

बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी के 100 दीन की उपलब्धियां गिनायीं. उहोने बताया कि झारखंड के 30 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिला एवं 1,13,000 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास.

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल की 100 दिन की उपलब्धियां गिनायीं. उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर और 100 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. उन्होंने बताया कि 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई. देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा.

बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 (PMGSY-IV) तहत ₹49,000 करोड़ की केंद्रीय सहायता से 25 000 अनकनेक्टेड गांव में कनेक्टिविटी के लिए 12500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण/अपग्रेडेशन मंजूर हुई. 50,600 करोड़ की लागत से भारत के सड़क नेटवर्क को मजबूती देना स्वीकृत हुए. रेल यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए आठ नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी जिससे 4.42 करोड़ मैन- डेज के रोजगार उत्पन्न होंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की गई, जिसमें झारखंड के 30 लाख किसानों के खाते में पैसे पहुंचे. 2024 - 25 के खरीफ फसलों के लिए एसपी बढ़ाया गया. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम का विस्तार हुआ. मौसम और जलवायु अनुकूल भारत बनाने के लिए ₹ 2000 करोड़ की मिशन मौसम को मंजूरी मिली. मध्यम वर्ग को बड़ी टैक्स राहत ₹7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं. इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए 6 महीने में व्यापक समीक्षा का निर्णय हुआ.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत जिसमें झारखंड के 1,13,400 लोगों को मकान की स्वीकृत. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना. नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा. मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़कर ₹20 लाख की गई, जिसमें पुराने ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा. MSMES और परंपरागत कारीगरों के लिए PPP मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट ऑफ तैयार किए जाएंगे. 2 लाख करोड़ के PM पैकेज की घोषणा, जिसमें युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा मिलेगा. 20 लाख युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य, 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का सुधार होगा.

बाबूलाल ने कहा कि पहली बार रोजगार पाने वाले EPFO के तहत आने वाले कर्मचारियों को तीन किस्तों में ₹15000 तक की प्रोत्साहन राशि. दीनदयाल अंत्योदय योजना(DAY - NRLM) के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHGS) बनाए गए. OBC दलितों अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का सशक्तिकरण प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान 63000 जनजातीय गांव का विकास किया जाएगा जिसमें 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 वक्त संपत्तियों के प्रबंध उन संरक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: रांची में बिल्डर के बॉडीगार्ड को अपनी ही AK-47 से लगी गोली, चोर पकड़ने के दौरान हादसा

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार: जिसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्धि नागरिकों को ₹5 लाख तक का मुफ्त बीमा जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्धि नागरिकों को लाभ होगा. महिलाओं, किशोरियों और आदिवासी समुदायों में सिक्केल सेल डिजीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. PM मोदी का युद्ध के बीच में रूस और यूक्रेन के महत्वपूर्ण यात्राएं,इटली में जी- 7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी हुई.

यह भी पढ़ें: डेस्टिनेशन झारखंड: नई दिल्ली के ताज पैलेस में पर्यटन और निवेश पर राष्ट्रीय मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश