कोडरमा: कब चलेगी नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को है इंतजार

 रेलवे बोर्ड में भेजा गया था प्रस्ताव 

कोडरमा: कब चलेगी नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को है इंतजार
प्रतीकात्मक फोटो

भी ट्रेनों के लिए दोनों ओर से टाइम टेबल भी तय कर लिया गया है। धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन प्रति दिन चलेगी। 

कोडरमा: आगामी 23 जुलाई को संसद में पेश होने वाले बजट में कोडरमा सहित उत्तरी छोटानागपुर के लोगों को कई उम्मीद है। इसी के तहत कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली नई दिल्ली धनबाद के लिए हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय के अंतर्गत कोडरमा, हजारीबाग टाउन, गिरिडीह, रामगढ, धनबाद व बिहार के रजौली नवादा के यात्रियों को इंतजार है कि धनबाद से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन कब सौगात के रूप में मिलेगी। 

धनबाद से नई दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव एक साल पूर्व भेजा गया था। लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हो पायी है। पूर्व मध्य रेलवे ने उस समय आठ नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इनमें धनबाद से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन भी शामिल हैं। सभी ट्रेनों के लिए दोनों ओर से टाइम टेबल भी तय कर लिया गया है। धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन प्रति दिन चलेगी। 

पूर्व मध्य रेल ने अपने स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर टाइम टेबल के साथ नई ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी। इधर उक्त ट्रेन के चलाने की घोषण नहीं होने का मलाल अभ्रकांचल एवं कोयलांचल वासियों को है। नई दिल्ली हावडा ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर यात्रियों का दबाव काफी है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत धनबाद पारसनाथ कोडरमा व इस रूट से होकर चलने वाली दिल्ली मुम्बई और राजस्थान की ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं होते है। 

क्षेत्रवासियों को मानना है कि उत्तरी छोटानागपुर के अंतर्गत हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्न्पूर्णा देवी, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लु महतो एवं गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी की सार्थक पहल होगी तो क्षेत्र को एक नई ट्रेन उपलब्ध होगी। साथ ही  लग्न और पर्व त्योहार में लोगों को लाभ मिलेगी। 

यह भी पढ़ें रंगमंच प्रेमियों के लिए चार दिवसीय महोत्सव, रांची में नई सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार

रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का बस इंतजार

रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक कोचिंग को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि पूर्व मध्य रेल ने नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और जन प्रतिनिधियों की लंबी मांग के मद्देनजर नई ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें पटरी पर उतर जाएंगी। रेलवे ने दोनों ओर से इस ट्रेन के टाइम टेबल को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख कर तैयार किया है। यहां से दिन में खुलने वाली ट्रेन दूसरे दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचाएगी। वापसी में सुबह नई दिल्ली में सवार होकर देर रात तक कोडरमा पहुॅच  सकेंगे।

यह भी पढ़ें साहिबगंज कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई ट्रेन के लिए प्रस्तावित टाइम टेबल

धनबाद नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस धनबाद से दिन में 11 बजे खुलेगी। शाम 5ः20 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रात 8ः35 पर प्रयागराज, रात 10ः45 कानपुर होकर दूसरे दिन अलसुबह 4ः45 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7ः00 बजे रवाना होगी। दोपहर 12ः40 पर कानपुर, दोपहर 2ः40 पर प्रयागराज, शाम 5ः05 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और उसी दिन रात 10ः00के करीब कोडरमा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें आंध्र प्रदेश बस हादसे पर देश गमगीन: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, राहत राशि का एलान

 

धनबाद और कोडरमा से हर दिन लगभग 1800 यात्री करते हैं दिल्ली की यात्रा

धनबाद, कोडरमा से दिल्ली के लिए हर दिन तकरीबन 1800 यात्री सफर करते हैं। इनमें कोडरमा के रास्ते हावडा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी पुरूषोतम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस, रांची नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस, दुरूंतो एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में प्रति दिन दिल्ली के लिए वेटिंग लिस्ट रहती है। धनबाद से कोडरमा तक दिल्ली जानेवाले यात्रियों की संख्या लगभग 1800  है।

नई ट्रेन से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगी। वही धनबाद से कोडरमा के रास्ते एक मुम्बई के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि इस ट्रेन के चलने से हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय के अंतर्गत गिरिडीह कोडरमा हजारीबाग टाउन रामगढ तथा बिहार के नवादा रजौली के यात्रियों को भी मार्ग मिल सकेगा। वर्तमान में हावडा नई दिल्ली ग्रेड कोड सेक्सन पर धनबाद कोडरमा गया जंक्शन के रास्ते एक मात्र ट्रेन मुम्बई हावडा मेल चल रही है जिसमें काफी लम्बी वेटिंग लिस्ट रहती है।

ऐसे में ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा और रेलवे का राजस्व की प्राप्ति होगी। बताते चले कि कोडरमा जंक्शन से वर्तमान में 2 बंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी हो रहा है। इसमें बिहार की राजधनी पटना से झारखण्ड की राजधानी रांची के लिए कोडरमा से हजारीबाग टाउन बडकाकाना होते हुए चलाया जा रहा है। दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस रांची से बोकारो गोमो कोडरमा गया के रास्ते बनारस तक चलायी जा रही है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण Ranchi News: बीआईटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह
मासूम को अगवा कर बोरे में बंद किया, झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी के मोबाइल ने खोले खौफनाक राज
ग्रेनाइट जैवविविधता पर कुलेश भंडारी का शोध अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित
Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश
भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण
Bokaro News: अपराधियों के मंसूबे को पुलिस ने किया नाकाम, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश
पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hazaribagh Horror: बेटे के प्यार में बेटी की बलि! तंत्र के नाम पर शव के साथ अमानवीय कृत्य, मां समेत 3 गिरफ्तार
Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now