Giridih news: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

गुप्त सूत्रों से हवाले से मिली थी जानकारी

Giridih news: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार
एक हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार (तस्वीर)

एसपी ने बताया कि वर्ष 2020 में बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र गुनियाथर में नक्सली घटना का अंजाम देने के लिए जेडो नदी के किनारे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जमीन के अंदर गाड़ कर रखे जाने की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया था

गिरिडीहः पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। कथित अभियुक्त तालो मरांडी ऊर्फ सुनील मरांडी है। तालो मरांडी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य है। तालो मरांडी को सोमवार के शाम में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चोलखो नदी के समीप रास्ते से पकड़ा गया है।

तालो मरांडी बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना इलाके के नेहालडीह का रहने वाला है। उसकी  गिरफ्तारी एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली सूचना पर एएससी अभियान सुरजीत कुमार और उनकी टीम ने की है। मंगलवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में उक्त  मामले की पुष्टि की है।उक्त जानकारी  देते हुए गिरिडीह 
एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भेलवाघाटी थाना के नक्सल कांडों में वांछित अभियुक्त तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी अपने परिजनों के साथ घर से पैदल ग्राम बलियारी के चोलखो नदी से होते हुए जंगल के रास्ते से अपने रिश्तेदार के घर जाने वाला है.

प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। खोरी महुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के साथ एसएसबी 35 बी के सशस्त्र बल के साथ टीम गठित की गई. टीम के द्वारा चोलखो नदी के समीप वाले रास्ते एवं उसके आस-पास जंगल में इंतजार किया गया, वही से तालो को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि वर्ष 2020 में बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र गुनियाथर में नक्सली घटना का अंजाम देने के लिए जेडो नदी के किनारे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जमीन के अंदर गाड़ कर रखे जाने की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया था। इस मामले को लेकर भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 07/20 दर्ज किया गया था. इसमें तालो मरांडी भी अभियुक्त है।

यह भी पढ़ें यादव शक्ति संगठन, का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन 

इसके अलावा वर्ष 2020 में ग्राम गुनियाथार पंचायत निर्माणाधीन नदी पुल के ठेकेदार से लेवी लेने की घटना में भी सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट एवं धमकी देने में तालो मरांडी की अहम भूमिका थी।इस मामले में भी भेलवाघाटी में कांड अंकित किया गया था. जबकि तालो मरांडी के खिलाफ जमुई के चकाई में दो कांड दर्ज हैं.
पुलिस  सूत्रों के अनुसार

यह भी पढ़ें नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1800 बोतल शराब व 900 लीटर स्पिरिट जब्त

उक्त नक्सली को पकड़ने में अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी के अलावा सअनि बुद्धीनाथ मार्डी, धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार किशुन मिस्त्री, आरक्षी सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव, अर्जुन उरांव, अन्दु कुमार सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार राय, भेलवाघाटी थाना, दीपक प्रसाद मेहता, राजेश कुमार महतो, एवं एसएसबी 35-B के सशस्त्र बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें मेदिनीनगर के छःमुहान पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत