Koderma news: गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाई, दो गिरफ्तार

अवैध फेल्सफर पत्थर लदा टाटा मैजिक जब्त

Koderma news: गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाई, दो गिरफ्तार
अवैध फेल्सफर पत्थर लदा टाटा मैजिक जब्त (तस्वीर)

कोडरमा: वन विभाग की टीम ने डोमचांच रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अवैध उत्खनन कर पत्थर ले जा रहे एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया. रेंजर कुमार ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डोमचांच प्रखंड के गोलगो जंगल में अवैध उत्खनन कर पत्थर लोड करके निकल रहा था. 

जिसके बाद वन विभाग की टीम जब कुशहाना जंगल के समीप पहुंची तो एक टाटा मैजिक वाहन पर अवैध पत्थर लोड पाया गया जिसे जंगल के पास जप्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें सोनू कुमार पिता नुनू शाही, शिव मोहल्ला कोडरमा और विक्रांत कुमार, पिता बंसत सिंह बाघमारा, धनबाद के नाम शामिल है. जिसके बाद गाड़ी वाहन को वन परिसर लाया गया. इस गाड़ी में लगभग 1 टन पत्थर लोड है जिसकी कीमत लगभग 1 लाख बताई जा रही है. 

मौके पर अनिल कुमार साव, इस्लाम अंसारी, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, बंटी कुमार सिंह पिंटु पंडित, सुनील कुमार, ललन दास समेत वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे. इस बाबत वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी