चाईबासा: झापा नेता महेन्द्र जामुदा की सरकार से मांग, सुदूवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी खेल में सरकार दे ध्यान 

ग्रामीण इलाकों में डे बोर्डिंग सेंटर की मांग

चाईबासा: झापा नेता महेन्द्र जामुदा की सरकार से मांग, सुदूवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी खेल में सरकार दे ध्यान 
हॉकी टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियोंके साथ अतिथि

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बदंगाव प्रखण्ड के सिन्दुरीबेड़ा पंचायत के ग्राम सिन्दुरीबेड़ा गांव के बोगाबुरु टोला में तीन दिवासीय हॉकी टूनामेंट, सिन्दूरीबेड़ा बोंगाबुरु कमेटी के द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति के रूप में झारखण्ड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा एवम् जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा उपस्थित हुए, जिसमें अपने सम्बोधन मे महेन्द्र जामुदा ने कहा जंगलों के बीच होने के बावजूद भी इतना खूबसूरत हॉकी खेल का आयोजन हो रहा है, इसके लिए कमेटी के सभी साथी धन्यवाद के पात्र हैं। सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है इस क्षेत्र में हॉकी के अच्छे खिलाड़ी उभर रहे हैं, उनके लिए डे बोर्डिंग स्कूल की व्यवस्था कर देने से इस क्षेत्र के बच्चे प्रखंड से लेकर जिला,राज्य का नाम रोशन करेंगे।

इस मौके पर कमेटी के सदस्य सिलवेस्तर कोनगाड़ी,ग्राम प्रधान डेबरा सिरुम, बिरजू चाम्पिया, दन्दु गुडिया, बुधुवा सोय मुरूम,जोहन कोनगाड़ी, निकोलस कोनगाड़ी, दोननिक सोय मोरूम, दुबिया सोय मुरूम, विका गुडिया,रेफरी जुना हेरेंज,रेफरी चिलका गुडिया,प्रदिप चम्पिया को अंग वस्त दे कर सम्मानित किया गया,मौके पर सिदुरीबेड़ा,टाकुब, ओलमोकोड, जतरमा, बंगुरकेल, मिरलिडि, लम्बाबुरु, जोमताई, कमरोड़ा, तजुर,जतासार, रुगु आदि गाँव के महिला,पुरुष ग्रामिण उपस्थित थे।

Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्नपूर्णा देवी का चाईबासा आगमन 2 अक्टूबर को
रांची: JCI ने भूमि पूजन के साथ एक्सपो उत्सव 2024 की रखी नींव
कोडरमा: लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से मिट्टी के चार घर गिरे
बोकारो: CCL में हिंदी दिवस पर ‘निबंघ और लेखन’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो: तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए आठ रेडियल फाटक
टाइगर जयराम के सिपहसलार रहे संजय मेहता ने झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति बनाने का किया एलान
चाईबासा: इचाहातु में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी एवं अतुलनीय: केशव महतो कमलेश
होटवार जेल में बंद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को दूसरे जेल में किया गया शिफ्ट
मजाक या बड़ा इशारा! बिजेन्द्र यादव के बयान से बिहार की सियासत गर्म
जमशेदपुर: मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार हो रही बारिश को लेकर चिंतित, डीसी को दिए निर्देश