जमशेदपुर: हेमंत की भाभी और चंपई सोरेन के लिए छलका पीएम मोदी का दर्द, भरी सभा में विपक्ष को दिया बड़ा संदेश

झारखंड के 3 दुश्मन, JMM-RJD, कांग्रेस: पीएम मोदी

जमशेदपुर: हेमंत की भाभी और चंपई सोरेन के लिए छलका पीएम मोदी का दर्द, भरी सभा में विपक्ष को दिया बड़ा संदेश
जमशेदपुर में पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों से धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी

समृद्ध डेस्क, राँची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनता को संबोधित किया। मोबाइल टॉर्च जलाकर प्रधानमंत्री का लोगों ने स्वागत किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने भी जोश भरा, पीएम मोदी ने कहा आमने सामने आकर बातचीत करूंगा। इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आया। साथियों कोई भी रूकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जाऊंगा।

करमा पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उत्सव के इस माहौल में झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं।
इन ट्रेनों से युवाओं के लिए रोजगार व प्रगति के अवसर बनेंगे। आज हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिलें। करमा पूजा के दिन बहनें इस घर में प्रवेश कर पाएंगे। आपका ये भाई अपनी बहनों को पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया।

छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में रविवार को डिजिटल माध्मय से झारखंड, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री का टाटानगर से इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था लेकिन कम दृश्यता और खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

यह भी पढ़ें Ranchi News: सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के साथ जावेद मंसूरी ने ली भाजपा की सदस्यता

झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं। झारखंड के दुश्मनों को पहचानिए। झारखंड के तीन दुश्मन - जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस, झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरजेडी झारखंड से उतारती है। कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। कांग्रेस ने कितने दशक दिल्ली में बैठकर राज किया। इऩ्होंने दलित पिछड़ा आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया।

जेएमएम किसके साथ खड़े हैं। ये लोग आदिवासियों के जंगल, जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। झारखंड के बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ, हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। झारखंड हाई कोर्ट ने जांच का आदेश दिया है। जेएमएम सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हो रहा है। आज संताल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा। यहां की पहचान और डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।

महिलाओं से तीन सौ मांग रहे- पीएम मोदी

मंइयां सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं से तीन सौ मांग रहे। अबुआ आवास के नाम पर 25 हजार की वसूली। केंद्र सरकार की योजनाओं में पिछले दरवाजे से लाभार्थियों को गुमराह कर वसूली कर रहे। जनता को लूटना ही उनका पेशा, वे आपको कभी कुछ देंगे क्या
ये जवाब देने का मौका आपको आने वाले चुनाव में मिलेगा। मुझे विश्वास है कि झारखंड की जनता झारखंड के विकास के लिए वोट करेगी।

मोदी बोले- देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी है-कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-‘जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार।’

जेएमएम ने ‘कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन’ से ट्रेनिंग ली: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा- ‘भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये जेएमएम वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन। जेएमएम ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। जेएमएम सरकार ने जल, जंगल और जमीन... सबमें भ्रष्टाचार किया है।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

23 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन तक का कैसा होगा आज का दिन, जानें 23 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन तक का कैसा होगा आज का दिन, जानें
JBKSS की दूसरी सूची जारी, सात प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर
Koderma News: स्वीप के तहत दो मतदाता जागरूकता रथ को किया गया रवाना 
विधानसभा चुनाव 2024: माले ने तीन सीटों से किया प्रत्याशियों का एलान, जानिये हार जीत का समीकरण
Deoghar News: प्रशिक्षण के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें: उपायुक्त
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 12 मामले दर्जः के.रवि कुमार
निश्चित चुनावी हार देख बौखलाये सीएम हेमंत अब हिंसा की भाषा पर उतर आए हैं: प्रतुल शाहदेव 
Ranchi News: इंफ्लुएंसर्स कला के माध्यम से ऑनलाइन मतदाताओं को करेंगे जागरूक 
सरयू राय को जिताने के लिए कस लें कमर: निर्मल सिंह
राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी सदस्यता
सत्ता नहीं, हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार से मुक्ति ही एकमात्र लक्ष्य: बाबूलाल मरांडी
Ranchi News: सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के साथ जावेद मंसूरी ने ली भाजपा की सदस्यता