Saraikela News: रोटी, बेटी और माटी की बात करने वालों पर बरसे हेमन्त

रोटी की बात करने वालों की सरकार में लोग भूख से मर गए: हेमन्त सोरेन

Saraikela News: रोटी, बेटी और माटी की बात करने वालों पर बरसे हेमन्त
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

हेमन्त सोरेन ने कहा, बेटी की बात करने वालों ने सामूहिक रेप करने वालों को चुनाव में छोड़ दिया. माटी की बात करने वालों ने लोगों को विस्थापित किया

सरायकेला: हेमन्त सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में गणेश महली के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जम कर लताड़ा. हेमन्त सोरेन ने कहा आदिवासी मूलवासी के अधिकार के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं. हम लोगों ने आपके लिए कार्य किया है, इसलिए आप सभी का आशीर्वाद माँगने आए हैं. आप अपनी ताक़त हमें दीजिए. आपको इन शैतानों से बचाने की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूँ.

बेटी की बात करने वालों ने रेप के आरोपी को चुनाव में छोड़ा

हेमन्त सोरेन ने कहा कि ये लोग माँ और बेटियों की बात करते हैं .गुजरात में बिल्किस बानो का सामूहिक रेप करने वालों को इन लोगों ने चुनाव में छोड़ दिया. पंजाब के राम-रहीम  जो रेप के  आरोप में जेल में बंद है, उसे चुनाव में वोट माँगने के लिए पे रोल पर छोड़ दिया. ये वही लोग हैं. ये उन लोगों के साथ हैं, जो महिलाओं से छेड़-छाड़ बलात्कार करने की वजह से जेल में बैठे हैं. 

रोटी की बात करने वालों के शासन में लोग भूख से मरे

हेमन्त सोरेन ने कहा आज ये रोटी की बात करते हैं. यही डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात कर भूख से मर गए. वहीं आपकी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी देखी, लेकिन किसी की मौत भूख से नहीं हुई.

माटी की बात करने वालों ने लोगों को विस्थापित किया

हेमन्त ने कहा कि माटी की बात करने वालों ने खनन और डैम निर्माण के नाम पर लोगों को विस्थापित किया. यहाँ कारखाना और माइनिंग इनके मित्रों का है. आज सबसे अधिक जमीन आदिवासियों का है. इस जमीन को कब्जा करने के लिए ये लोग नया नया नीति बनाते हैं. पहली बार हमलोगों ने इन्हें टक्कर दी है. खनन के नाम पर विस्थापन नहीं होगा. उद्योग लगने से पहले तय होगा तुम रोजगार और मुआवजा कितना दोगे. इसके बाद बात आगे बढ़ेंगी. हमने कानून भी दिया है. उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय होंगे . तब धुवाँ निकलेगा नहीं तो ताला लटकेगा. 

यह भी पढ़ें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली

जेएमएम चीन का दीवार है

हेमन्त ने कहा विरोधियों ने ग़लत तरीक़े से परेशान करते हुए मुझे जेल में डाल दिया. इनका उद्देश्य सरकार को गिराने और जेएमएम को ख़त्म करना था. लेकिन इन्हें पता नहीं जेएमएम इस राज्य का चीन का दीवार है. कोई इसको लांघ कर नहीं जा सकता, जो इस दीवार पर चढ़ेगा वो ख़त्म हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

इनके लिए इडी और सीबीआई नहीं

हेमन्त ने कहा गुजरात में इनके व्यापारी मित्रों के बंदरगाह से चरस और मादक पदार्थ पकड़ा जाता है लेकिन कोई ईडी और सीबीआई जांच नहीं होती. सब ढाँक दिया जाता है.

यह भी पढ़ें Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा
Pakur News: नगर परिषद के वार्ड 11 की पार्षद निभा देवी ने ली शपथ
Pakur News: आयुष विभाग का स्वास्थ्य जांच शिविर, 95 लोगों की हुई जांच
Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक
विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला