Martyr's Day: शहीद दिवस पर अभाविप ने किया एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Martyr's Day: शहीद दिवस पर अभाविप ने किया एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
शहीद दिवस पर अभाविप ने किया एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

मौके पर अभाविप के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि आज आजाद भारत के लिए एक ऐसा खास दिन है, जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है।

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने रविवार को शहीद दिवस के मौके पर शहर के भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देते हुए एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने षहीद भगत सिंह के प्रतिमा के समिप दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। मौके पर अभाविप के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि आज आजाद भारत के लिए एक ऐसा खास दिन है, जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है।

देश की आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों और सपूतों ने अपने प्राण हंसते-हंसते कुर्बान कर दिए। उन्हीं वीर देशभक्तों में शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का नाम भी शामिल है, जिनकी शहादत की याद में 23 मार्च को हर साल शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है। बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

हालांकि उन्हें फांसी देने की तारीख एक दिन बाद की थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत देशवासियों के आक्रोश से खौफजदा थी, इसलिए चुपके से एक रात पहले ही उन्हें फांसी के फंदे से लटका दिया गया। देश के वीर सपूतों ने भी हंसते-हंसते अपनी जान भारत माता के नाम कर दी। मौके पर प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू, नगर उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, नगर सह मंत्री रोहित बरनवाल, गिरिडीह कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अनीश रॉय, शुभम तांती, विशाल कुमार, अभिनाश कुमार, रवि कुमार, अक्षय उपाध्याय, प्रेम कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा