रांची: चार युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी, बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित नदी के पास मिला शव

अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस

रांची: चार युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी, बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित नदी के पास मिला शव
बीआईटी थाना क्षेत्र के बाहर जमा भीड़

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि चारों युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचे हैं। वह सभी मछली पकड़ने नदी जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

रांची: बीआइटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के रकोटी नदी के किनारे मंगलवार देर रात चार युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान शाहिद नुरूहुल्लाह, मकसूद अंसारी, शोएब अंसारी और आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। चारों युवकों में एक के दोनों हाथ कपड़े से बंधे होने के कारण कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतकों में एक युवक के बाल और टीशर्ट जले हुए पाए गए हैं, जिसके कारण मामला रहस्यमय नजर आ रहा है। पुलिस गहनता से हर बिंदु पर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी थाना पहुंचे और मामले में युवकों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्मार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतकों में तीन चेते गांव के निवासी थे, जबकि एक अन्य युवक नेवरी का रहने वाला था।

WhatsApp Image 2024-09-11 at 10.54.55
बीआईटी थाना क्षेत्र के बाहर जमा भीड़


घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि चारों युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचे हैं। वह सभी मछली पकड़ने नदी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इस सूचना के बाद पुलिस ने जब युवकों के मोबाइल का लोकेशन खंगाला तो वह नदी किनारे का मिला। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों युवकों के शव मौके से बरामद हुए। मृतक युवकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस वज्रपात होने के कारण मौत होने के बिंदु पर भी मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों ने थाना में पीट पीटकर हत्या किए जाने को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मृतकों के दोस्तों से भी पूछताछ कर ही है। इसके अलावा मोबाइल डिटेल भी खंगाला जा रहा है ताकि मामले में कुछ सुराग मिल सके। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार