Giridih News: स्थायी समिति के अध्यक्षों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Giridih News: स्थायी समिति के अध्यक्षों का प्रशिक्षण सम्पन्न
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, गावां संजय कुमार व अन्य

ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी मुखिया सह मास्टर ट्रेनर अमित कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए उक्त सभी समिति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना अतिआवश्यक है।

गिरिडीह: झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत गावां प्रखण्ड अंतर्गत सभी सत्रह पंचायत के स्थायी समिति के अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दोनों बैच सोमवार को सम्पन्न हो गया यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अमित कुमार उपेंद्र कुमार सचिन शर्मा, अभिजीत कुमार एवं नवीन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों में गठित स्थायी समिति के अध्यक्षों को उनके कार्य एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी मुखिया सह मास्टर ट्रेनर अमित कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए उक्त सभी समिति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना अतिआवश्यक है। स्थायी समिति के अध्यक्ष की पूर्ण जिम्मेवारी है कि सभी समितियों का बैठक समय पर हो और पंचायत के विकास के लिए हमेशा अच्छी और सुदृढ़ योजना बनाएं एवं अभियान का रूप देते हुए पंचायतें कार्य करें। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, गावां  संजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत अपने अपने पंचायतों में स्थायी समिति को सक्रिय करते हुए अपने अपने कार्यो का निर्वहन कर पंचायतों के विकास में अपना योगदान देने का कष्ट करेंगें। 

प्रशिक्षण में उपेंद्र कुमार मुखिया कन्हाई कुमार, चंदन कुमार,गायत्री देवी, ऐशा प्रवीण, रजिया खातून, अनिता देवी, वार्ड सदस्य बिनोद पासवान, जयप्रकाश साव, राजेश गुप्ता, उदय भुइयां, बच्चू यादव, साजिद रजा, सुनीता देवी, चंपा शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
आखिर क्यों बदले गए तीन जिलों के उपायुक्त?
पीवीयूएनएल में अम्ल रिसाव पर मॉक ड्रिल आयोजित, CISF और NDRF ने दिखाई तत्परता
मधुपुर कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की उठी जोरदार मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई