Hazaribag News: विकसित भारत युवा सांसद 2025 में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने युवाओं को किया संबोधित
एक राष्ट्र, एक चुनाव' से प्रशासनिक स्थिरता और विकास को गति मिलेगी: प्रदीप प्रसाद
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के साथ विधायक श्री प्रसाद के भव्य स्वागत से हुई। महाविद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति विधायक ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और युवाओं की राजनीतिक जागरूकता को देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।
हजारीबाग: जीएम महाविद्यालय हजारीबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई हजारीबाग एवं नेहरू युवा केंद्र, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा सांसद 2025 एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में तीन जिलों से 15 से 25 वर्ष की उम्र के लगभग 56 युवा प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के साथ विधायक श्री प्रसाद के भव्य स्वागत से हुई। महाविद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति विधायक ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और युवाओं की राजनीतिक जागरूकता को देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसी अवधारणा पर विचार करना आवश्यक है। यह केवल चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्थिरता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल वित्तीय और प्रशासनिक संसाधनों पर बोझ पड़ता है, बल्कि विकास योजनाओं की गति भी बाधित होती है। युवाओं को इस विषय पर गहन चिंतन करने की आवश्यकता है क्योंकि आने वाले समय में वे ही इस देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
