खेलमंत्री अमर बाउरी ने फ्लोरेंस बारला को सम्मानित किया
On

रांची: झारखंड की उभरती एथलीट फ्लोरेंस बारला ने अफगानिस्तान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण जीत कर न सिर्फ झारखंड बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। ऐसे में खुद खेल मंत्री अमर बाउरी ने फ्लोरेंस को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। स्र्पोटस ऑथोरिटी ऑफ झारखंड के कार्यालय में आहूत कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में शुरू किये गए जेएसएसपीएस के कैडेट्स ने राज्य को नई उम्मीद दी है।
[URIS id=9499]
बाउरी ने कहा कि झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने कजाकिस्तान में दो स्वर्ण पदक जीत कर यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार की सोच सही है। उन्होंने कहा कि अब हम यह उम्मीद कर सकते हैं, कि आने वाले ओलिंपिक में भारत को सबसे अधिक स्वर्ण पदक मिलेगा। इसमें झारखंड के नाम देश भर में सबसे ऊपर होगा। उन्होंने सभी कैडेट से मेहनत करने की अपील करते हुये सभी को उनके भावी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि फ्लोरेंस ने 400 मीटर दौड़ में 54.73 सेकेंड के समय के साथ बाजी बार का पदक जीता था। झारखंड सरकार व सीसीएल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की प्रशिक्षु फ्लोरेंस का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। कार्यक्रम में साझा के कार्यकारी निदेशक रणेंद्र कुमार के साथ सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में जेएसएसपीएस के कैडेट्स उपस्थित थे।
Edited By: Samridh Jharkhand