Ranchi News : नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

हादसा रात करीब एक बजे हुआ, जब तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी गाड़ी से टकरा गई।

Ranchi News : नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

रांची के चुटिया मेन रोड पर सोमवार देर रात एक नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची : रांची के चुटिया मेन रोड में सोमवार की देर रात नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे हुई। सफेद रंग की एक कार (जेएच01एफबी5790) तेज रफ्तार में आ रही थी।

जैसी ही कार चुटिया मेन रोड पर पहुंची, उसने एक दुकान के सामने शेड के नीचे खड़ी एक दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। चालक पर कथित तौर पर नशे की हालत में कार चलाने का का आरोप है। दुकानदार ने भी पुलिस को बताया है कि चालक नशे की हालत में था। थाना प्रभारी ने बताया कि दो वाहन की टक्कर हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें