Koderma News: JSSC-CGL परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न
तीन पालियों में सम्पन्न करायी गयी परीक्षा
कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए 6 उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, 19 गश्ती दल दण्डाधिकारी, 19 स्टैटिक दण्डाधिकारी, 36 परीक्षा ऑबजर्वर, 50 पुलिस पदाधिकारी एवं 200 पुलिस बल (महिला पुलिस बल सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है.
कोडरमा: जिला अन्तर्गत स्थित कुल 19 परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (JSSC-CGL) परीक्षा 2023 तीन पालियों में सम्पन्न करायी गयी. इन तीनों पालियों में कुल 7080 परीक्षार्थियों में से 2413 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 4667 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 34 प्रतिशत रहा.
कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए 6 उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, 19 गश्ती दल दण्डाधिकारी, 19 स्टैटिक दण्डाधिकारी, 36 परीक्षा ऑबजर्वर, 50 पुलिस पदाधिकारी एवं 200 पुलिस बल (महिला पुलिस बल सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई. साथ ही सभी परीक्षा केन्द्र में कुल 19 केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों को परीक्षा कार्य में लगाया गया. सभी परीक्षा केन्द्रों के परीक्षा नियंत्रण कक्ष में लाईव सीसीटीवी सहित कुल 336 सीसीटीवी कैमरा से परीक्षा की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई एवं कुल 146 जैमर लगाए गए.

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

