Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल की अदिति ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण पदक

उनके माता-पिता को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया

Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल की अदिति ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण पदक
अदिति गुप्ता को विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए

अदिति ने अपनी शानदार योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय में आयोजित विशेष असेंबली में अदिति गुप्ता को विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोडरमा: बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह की छात्रा अदिति गुप्ता ने खेलो इंडिया अस्मिता योगासन सिटी लीग में झारखंड राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। अदिति ने अंडर-10 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता धनबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज, शक्ति नगर कोऑपरेटिव कॉलोनी, धनबाद में आयोजित की गई थी, जिसमें झारखंड राज्य से कुल 148 बालिका एवं महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

अदिति ने अपनी शानदार योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय में आयोजित विशेष असेंबली में अदिति गुप्ता को विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के योग शिक्षक आकाश कुमार सेठ को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बीआर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हमेशा नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे। यह जीत सिर्फ अदिति की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की जीत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं छात्रों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अदिति गुप्ता को ढेरों शुभकामनाएँ दीं। मौके पर उपप्राचार्य नवल किशोर विद्यालय प्रशासक सुनील कुमार संध्या आकाश सेठ समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश