Koderma News: झुमरीतिलैया में एडुमेटा द आई स्कूल का हुआ उद्घाटन

पढ़ाई के साथ बच्चों में संस्कार जरूरी- डॉ नीरा यादव

Koderma News: झुमरीतिलैया में एडुमेटा द आई स्कूल का हुआ उद्घाटन
विधायक सह मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव व अन्य

द आई स्कूल कोडरमा की निदेशक मधु कुमारी ने बताया कि केयर, कमिटमेंट और क्रिएटिविटी इस स्कूल का टैग लाइन है। महज 2 साल से कम समय में कोडरमा में इसने अपनी अलग पहचान बनायी है और अब झुमरीतिलैया में भी ब्रांच शुरू किया गया है।

कोडरमा: झुमरीतिलैया स्थित ब्लॉक मैदान के बगल में एडुमेटा द आई स्कूल का विधायक डॉ नीरा यादव ने उद्घाटन किया। रविवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कार देना भी जरूरी है। आज बच्चे मोबाइल की लत नहीं छोड़ पाते हैं, ऐसे में जरूरी है खेल-खेल में उन्हें शिक्षा दी जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एडुमेटा द आई स्कूल बच्चों में अच्छे संस्कार भी भरेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक सह मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव के साथ पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, वार्ड पार्षद आशीष भदानी, विधि महाविद्यालय की व्याख्याता डॉ राखी भदानी, निदेशक मधु कुमारी, रेड क्रॉस के चेयरमैन अजीत बरनवाल, सेनि शिक्षक भोला चौधरी, विहिप के मनोज चंद्रवंशी और अधिवक्ता सत्येंद्र गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्ले स्कूल का उद्घाटन किया।

द आई स्कूल कोडरमा की निदेशक मधु कुमारी ने बताया कि केयर, कमिटमेंट और क्रिएटिविटी इस स्कूल का टैग लाइन है। महज 2 साल से कम समय में कोडरमा में इसने अपनी अलग पहचान बनायी है और अब झुमरीतिलैया में भी ब्रांच शुरू किया गया है। झुमरीतिलैया ब्रांच की एडमिन संध्या आंचल ने बताया कि द आई स्कूल के पूरे देश मे लगभग एक हजार ब्रांच हैं, जिसमें खेल के साथ शिक्षा दी जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विधायक डॉ नीरा यादव को पौधा देकर सम्मानित किया।

मौके पर माहुरी समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार सेठ, समाजसेवी विनोद भदानी, संजीव समीर, विशाल भदानी, अविनाश कुमार, मुन्ना भदानी, रवि कप्सीमे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, सुनील भदानी, अरशद खान, बिट्टू लोहानी, रोहित पहाड़ी, राजकिशोर प्रसाद, रोहित सिंह, सतीश कुमार दीपू, अनिल सिंह, मुकेश कुमार, पप्पू भदानी, रवि गुप्ता, शंभू बरनवाल, संदीप लोहानी, अभिषेक कुमार, बबलू पहाड़ी, रवि शंकर, मनीष पहाड़ी, नरेंद्र सिंह, अभिनव पाठक, सरस्वती देवी, शीला प्रसाद, दीपा भदानी, मोनी भदानी, शिखा गुप्ता, खुशबू, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, आयुषी कुमारी, नितेश बरबिगहिया, चीकू, प्रतीक कुमार, निलेश कुमार, जुली कुमारी, अरशद खान, संध्या आंचल, श्रुति राय, ज्योति कुमारी, आंचल, सोमनाथ सरकार, विकास समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट