Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्र बन सकेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक-निर्णायक

योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में बढ़ावा देने का लिया गया संकल्प

Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्र बन सकेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक-निर्णायक
(फोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र के लिए गौरव का क्षण है। यहाँ के चार पूर्ववर्ती छात्र अब राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिताओं में कोच और जज की भूमिका निभाने के लिए अधिकृत हो गए हैं। पतरातू में आयोजित 8 दिवसीय 'झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं कोचों का प्रशिक्षण शिविर' में हजारीबाग के 5 लोगों ने सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि के बाद हजारीबाग में 'योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन' की जिला इकाई का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व विनीत सिंह (सचिव) और वर्षा दे व सुरभी सिंह (उपसचिव) करेंगे। यह संस्था भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त 'योगासन भारत' से जुड़ी है।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्र अब राष्ट्रीय स्तर के योग प्रतियोगिताओं में कोच एवं जज के रूप में अपनी सेवा दे सकेंगे। यह जानकारी देते हुए विभावि योग केंद्र की पूर्ववर्ती छात्रा वर्षा दे ने बताया कि शिविर का आयोजन 'योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड' के द्वारा किया गया। 'झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं कोचों का प्रशिक्षण शिविर' के नाम से इसका आयोजन पतरातू डैम के किनारे अवस्थित मिडवे रिजॉर्ट में किया गया। 

शिविर से लौटकर बुधवार को उन्होंने बताया कि यह संस्था' योगासन भारत' तथा 'वर्ल्ड योगासन' से संबद्ध है तथा भारत सरकार का 'युवा मामले एवं खेल मंत्रालय' द्वारा स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि कुल आठ दिनों तक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पांच दिन ऑनलाइन और 20 से 22 मार्च को तीन दिन ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान खेल के नए नियम एवं तकनीक की पूरी जानकारी दी गई। शिविर में झारखंड के 20 जिलों से कुल 80 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

वर्षा ने बताया कि उक्त शिविर में विभावि के चार पूर्ववर्ती छात्रों के साथ हजारीबाग के कुल पांच लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें वर्षा के अलावे विनीत सिंह, सुरभी सिंह, राखी सिंह (सभी विभावि के पूर्ववर्ती छात्र) तथा नेहा कुमारी शामिल है। बताया कि जज और कोच के करियर के तरफ युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इन लोगों ने मिलकर हजारीबाग में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की इकाई का गठन भी कर लिया है। जहां विनीत सिंह इसके सचिव है वहीं वर्ष दे एवं सुरभी सिंह इसके उपसचिव के दायित्व में है।

बताया कि पतरातू के शिविर में उपस्थित एसोसीएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य सलाहकार विपिन पांडे, सचिव चंदू कुमार, डॉ संतोष, डॉ सुजीत घोषाल, प्रहलाद कुमार, कुबेर सिंह एवं पीपी तिवारी ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई दी। सभी को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।

Read More.. Pakur News: एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें