Yoga Judge and Coach Training
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्र बन सकेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक-निर्णायक

Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्र बन सकेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक-निर्णायक विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र के लिए गौरव का क्षण है। यहाँ के चार पूर्ववर्ती छात्र अब राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिताओं में कोच और जज की भूमिका निभाने के लिए अधिकृत हो गए हैं। पतरातू में आयोजित 8 दिवसीय 'झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं कोचों का प्रशिक्षण शिविर' में हजारीबाग के 5 लोगों ने सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि के बाद हजारीबाग में 'योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन' की जिला इकाई का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व विनीत सिंह (सचिव) और वर्षा दे व सुरभी सिंह (उपसचिव) करेंगे। यह संस्था भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त 'योगासन भारत' से जुड़ी है।
Read More...

Advertisement