Godda News: हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, बम बनाने की सामग्री समेत कई सामान बरामद 

देशी कट्टा, पिस्टल एवं डेटोनेटर समेत और भी कई सामान किया गया जब्त

Godda News: हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, बम बनाने की सामग्री समेत कई सामान बरामद 
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी एवं तीनों गिरफ्तार अभियुक्त.

ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैत चौक पर जोहान किस्कू की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. इस संबंध में गोड्डा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

गोड्डा: गोड्डा पुलिस ने हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैत चौक पर जोहान किस्कू की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. इस संबंध में गोड्डा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

इस संबंध में ललमटिया थाना कांड सं0-110/2024 में सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया था. कांड के अनुसंधान, अज्ञात अपराधकर्मीयों की गिरफ्तारी एवं कांड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक S.I.T. टीम का गठन किया गया था. 

गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काण्ड में संलिप्त तीन अपराधी (1) बिपिन किरक उम्र करीब 29 वर्ष पे० स्व० क्लास्टीन किस्कू, ग्राम डकैता, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा, (2) बिटुआ हेम्ब्रम उम्र करीब 25 वर्ष पे० स्व० साहेब राम हेम्ब्रम, ग्राम डकैता थाना ललमटिया, जिला गोड्डा एवं (3) मजीबुल अंसारी उम्र 26 वर्ष पे० जलील अंसारी सा०- कमरडीहा, तीनो थाना- ललमटिया, जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर तीनों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया.

उक्त काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि मृतक जोहान किस्कू की हत्या आपसी रंजीस एवं घरेलू संपत्ति विवाद में षडयंत्र रच कर किया गया है. काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें अधिकारी किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए करें ठोस प्रयास: शिल्पी नेहा तिर्की

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. बिपिन किरकु, उम्र करीब 29 वर्ष, पे० स्व० क्लास्टीन किस्कू, ग्राम डकैता, थाना- ललमटिया, जिला गोड्डा. 

यह भी पढ़ें Khunti news: युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

2. बिटुआ हेम्ब्रम, उम्र करीब 25 वर्ष, पे० स्व० साहेब राम हेम्ब्रम, ग्राम डकैता, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा. 

यह भी पढ़ें Gumla News : गर्भवती प्रेमिका की टांगी से हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

3. मजीबुल अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पे० जलील अंसारी, सा०- कमरडीहा, तीनो, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा.

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास :

ललमटिया थाना काण्ड संख्या-59/22 दिनांक-27.07.2022 धारा-417/376 (2) (n)

1. बिपिन किस्कू भा०द०वि० एवं 06 पोक्सो अधिनियम.

2. मजीबुल अंसारी ललमटिया थाना काण्ड संख्या-49/20 दिनांक-28.08.2020 धारा-147/341/323/385/386/504/506/379 भा०द०वि० .

जप्त सामानों की विवरण:  

1. पिस्टल 02

2. देशी कट्टा- 05

3. जिन्दा गोली 11 जिसके पेंदे पर 7.65 KF अंकित, 06 जिसके पेंदे पर OK 9177 अंकित, 11 जिसके पेंदे पर OK 91Z4 अंकित, 04 जिसके पेंदे पर 8mm KF अंकित कुल-32 पीस

4. मैगजीन 02 

5. खोखा- 01

6. डेटोनेटर- 05

7. बम बनाने की सामग्री (गण पाउडर सहित) 

8. एक मोटरसाईकिल रजि० नं० JH 17 R 8087

9. मोबाईल- 03 (घटना में प्रयुक्त)

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

डीएवी विद्यालय में “मूल्यांकन एवं आकलन पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण” पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला सम्पन्न डीएवी विद्यालय में “मूल्यांकन एवं आकलन पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण” पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला सम्पन्न
 “काले कारनामों का सहयोगी” रंजीत राणा को सराहनीय सेवा पुरस्कार क्यों: बाबूलाल मरांडी
बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार की 84 जनसभाओं से गूंजा विकास और सुशासन का संदेश
बाबा मंदिर परिसर में हाई मास्क लाइट बंद, श्रद्धालु अंधेरे में कर रहे दर्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा उतरीं सड़कों पर, अपने पिता अजीत शर्मा के लिए मांगा समर्थन
पूर्वी सिंहभूम में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20.50 किलोग्राम गांजा बरामद
भारत के पुश-अप मैन रोहताश चौधरी ने 847 पुश-अप्स कर रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
सामूहिक उत्पादन से लोहरदगा मधुमक्खी पालन में बन सकता अग्रणी जिला : उपायुक्त
Giridih News: दो साइबर ठग गिरफ्तार, गर्भवती महिलाओं से ठगी का था आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव: महिला और युवा मतदाता बनेंगे सत्ता की चाबी
1971 युद्ध में नौसेना की वीरता को दी जाएगी श्रद्धांजलि
गुजरात के गांधीनगर से आईएसआईएस के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार