MISSING: बच्चों के साथ घर से निकली महिला के गायब हुए एक सप्ताह बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, परिजन हताश

MISSING: बच्चों के साथ घर से निकली महिला के गायब हुए एक सप्ताह बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, परिजन हताश
लापता मंजू वर्मा और उसके बच्चें (फाइल फोटो)

पत्नी और बच्चों के गायब होने की सूचना टाउन थाना, गिरिडीह में दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। कहा कि आशंका है कि कहीं पत्नी और बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना न हो गई हो या वे किसी विकट परिस्थिति में न फंस गई हों। उनके जीवन को खतरा हो सकता है, इसलिए मैं प्रशासन और आम जनों से उनकी तलाश की गुहार लगाई गई है।

गिरिडीह: बच्चों के साथ घर से निकली महिला के गायब हुए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परिजनों को अबतक कोई सुराग पता नहीं चल पाया है। इस मामले में गिरिडीह पुलिस को भी अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर इसे लेकर परिजनों ने आम जनों से भी उसे ढूंढ निकालने में सहयोग की गुहार लगाई है।

जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा (खुट्टाबांध)निवासी सुखदेव प्रसाद वर्मा ने कहा है कि गिरिडीह शहर के  बरगंडा, पॉवरहाउस मोड़ के नजदीक राजकुमार गुप्ता के घर में भाड़े पर रह रहे थे। वहां से उसकी पत्नी मंजू वर्मा, उम्र 27 वर्ष, बेटी गुंजन कुमारी, उम्र 10 वर्ष, और बेटा रिशव कुमार, उम्र 7 वर्ष को लेकर रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकली और अबतक लौटकर नहीं आई। कहा है कि वह बीते 23 मार्च 2025 से गायब हो गई है। तब से अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इससे पूरा परिवार अत्यधिक सदमे और पीड़ा में है।

कहा कि पत्नी और बच्चों के गायब होने की सूचना टाउन थाना, गिरिडीह में दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। कहा है कि आशंका है कि कहीं पत्नी और बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना न हो गई हो या वे किसी विकट परिस्थिति में न फंस गई हों। उनके जीवन को खतरा हो सकता है, इसलिए मैं प्रशासन और आम जनों से उनकी तलाश की गुहार लगाई गई है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट